कैम्पियरगंज में आधी रात को झोपड़ी में लगी आग, किशोरी जिंदा जली
- Samridh Bharat
- Apr 24, 2020
- 1 min read

गोरखपुर:कैम्पियरगंज क्षेत्र के खड़खड़िया गांव में गुरुवार को आधी रात को झोपड़ी में आग लगी। इस आग में 12 वर्षीय सीमा की जिंदा जलकर मौत हो गई। सीमा को बचाने की कोशिश में उसके पिता सुदामा भी गम्भीर रूप से झुलस गए। आग में 20 बकरियां भी जल गईं। आग तब लगी जब पूरा परिवार सो रहा था। आग, भैंस के बगल में रखे धुईहरा से लगी। इसकी चपेट में सुदामा की रिहायशी झोपड़ी भी आ गई। जब तक लोग जान पाते तब तक गौशाला और रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इनमें 20 बकरियां जलकर राख हो गईं। ग्राम प्रधान नटवर साहनी की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग की वजह से सुदामा के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार ने सब कुछ गंवा दिया।
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
> #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat



Comments