कोरोना वायरस हो जाने के कारन एक मरीज ने गला काटकर की आत्महत्या की
- Samridh Bharat
- Apr 11, 2020
- 2 min read
कोरोना वायरस: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए असम के 30 वर्षीय प्रवासी कामगार ने शनिवार तड़के अपना गला कथित तौर पर काट लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वह शुक्रवार को विषाणु से संक्रमित पाया गया था और उसका महाराष्ट्र के अकोला शहर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि असम के नगांव जिले के प्रवासी मजदूर को सात अप्रैल को जीएमसीएच के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। अधिकारी ने बताया, ''व्यक्ति ने सुबह करीब पांच बजे कथित तौर पर अपना गला काट लिया और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बाथरूम के फर्श पर गिरे देखा। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अकोला में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और मृतक उनमें से एक था। शहर कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लगता है और मामले की तफ्तीश चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अकोला जिले में 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 92 नए मामले सामने आए, राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 1,666 पर पहुंच गई है।
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
> #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat





Comments