डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर फूटा अजय देवगन का गुस्सा
- Samridh Bharat
- Apr 12, 2020
- 2 min read

बॉलीवुड न्यूज़: फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने कोरोना वायरस प्रकोप के बीच डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर तीखा हमला किया। अजय देवगन ने महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने पर पड़ोसियों और रोगियों द्वारा हमला किए जाने की डॉक्टरों की रिपोर्ट पर रोष व्यक्त कर रहे हैं। आमतौर पर शांत अभिनेता ट्विटर पर गुस्साए नजर आए।
अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह पढ़ने के बाद कि अपने मन के वहम के आधार पर पढ़े-लिखे लोग अपने पड़ोसी डॉक्टर पर हमला कर रहे हैं मन घृणा और गुस्से से भर गया हूंl ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैंl #StaySafeStayHome #IndiaFightsCorona'
इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में एक गुस्से वाले चेहरे के इमोजी को भी जोड़ा।अजय के प्रशंसक उनसे सहमत नजर आए। एक ने लिखा, 'आप सही कह रहे हैं सर इस तरह के लोग 100% अपराधी हैंl' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'इन लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'
दिल्ली में एक व्यक्ति ने हाल ही में 'कोरोना वायरस' फैलाने का आरोप लगाकर दो डॉक्टरों पर हमला किया था, जब वे बुधवार रात अपने आवास के बाहर किराने का सामान खरीद रहे थे। अब उस व्यक्ति को 24 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिछले हफ्ते भोपाल में एम्स में आपातकालीन ड्यूटी से लौट रही एक महिला सहित युवा डॉक्टरों के एक समूह को भी लोगों ने घायल कर दिया था। दिल्ली में एक व्यक्ति ने हाल ही में 'कोरोना वायरस' फैलाने का आरोप लगाकर दो डॉक्टरों पर हमला किया था, जब वे बुधवार रात अपने आवास के बाहर किराने का सामान खरीद रहे थे। अब उस व्यक्ति को 24 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिछले हफ्ते भोपाल में एम्स में आपातकालीन ड्यूटी से लौट रही एक महिला सहित युवा डॉक्टरों के एक समूह को भी लोगों ने घायल कर दिया था।
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
> #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat



Comments