top of page

अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन और टाइगर श्रॉफ आए एक साथ, जल्द रिलीज़ होगा म्यूज़िक वीडियो

कोरोना वायरस की वजह देश थम-सा गया है। भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस महामारी से प्रभावित है।  सभी का जीवन एक ठहराव पर आ गया है।  कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण दुनिआ में कई जाने जा रही हैं। ऐसे में केवल आशा और इच्छा शक्ति है जो देश को एकजुट रखने मदद कर सकती है। इस गंभीर माहौल में बॉलीवुड भी लोगों की मदद कर रहे हैं। ना सिर्फ आर्थिक रूप से, बल्कि सेलेब्स सोशल मीडिया और वीडियो के जरिए भी लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं।

फ़िलहाल सभी जगह भय और अराजकता का माहौल है।  इस माहौल में निर्माता जैकी भगनानी लोगों के दिलों से भय को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वह एक म्यूज़िक वीडियो बना रहे हैं। इसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार  ,कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, विक्की कौशल और कई अन्य फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरों को एक साथ ला रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो को आशा और शक्ति का प्रतीक के तौर पर दिखाया जाएगा, जो इस घातक स्थिति में एक साथ होने की भावनाओं को दर्शाएगा। विशाल मिश्रा ने इस गाने को लिखा है और गाया भी है। इस म्यूजिक वीडियो के बोल मुस्कुराएगा इंडिया है। यह म्यूज़िक वीडियो आज यानी सोमवार को शाम 6 बजे रिलीज़ किया जाएगा।  गौरतलब है कि इससे पहले भी बॉलीवुड सेलेब्स वीडियो जारी करके लोगों को मोटिवेट और जागरूक कर रहे हैं। सोमवार को एक ऐसा ही वीडियो सलमान ख़ान ने भी जारी किया। इसमें वह अपने भतीजे निर्वाण ख़ान के साथ नज़र आए। उन्होंने कहा कि इस वक्त 'जो डर गया, समझो वह मर गया' डायलॉग सही फिट नहीं बैठ रहा है। सभी लोगों को घर में रहने की जरूरत है। लॉकडाउन के नियम मानने की जरूरत है। सलमान ख़ान के अलावा कई और भी सेलेब्स हैं, जिन्होंने वीडियो या सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम किया है।

NEWS REPORT: Samridh bharat




Comments


bottom of page