top of page

मुखिया ने संभाली कमान, महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु खुद कर रहे फॉगिंग



सहरसा - वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु महिषी विधानसभा अंतर्गत विरगांव पंचायत के मुखिया शिवेंद्र सिंह ''जिशु'' द्वारा बुधवार से लगातार लगभग दो दर्जन गाँवों में घूम घूमकर न केवल फॉगिंग किया जा रहा है बल्कि लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु उपाय भी बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए मुखिया श्री सिंह ने बताया कि महिषी विधानसभा अन्तर्गत नया टोला, कौआखोंन, भेलाही, बोहरवा, गंडोल, पस्तपार, लहुआर, प्रखंड मुख्यालय महिषी, महिषी हॉस्पिटल को सेनेटाइज करने के लिए फॉगिंग किया गया और यह कार्य अनवरत जारी है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हम नहीं चाहते कि हमारे क्षेत्र में इस महामारी का प्रसार हो। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच हम अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रहे हैं कि हमारे इलाके में कोरोना पाँव न पसार पाए। इसके लिए फॉगिंग तो कर ही रहे हैं, साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि वे इस महामारी से बचने के लिए अपने घरों में रहें। लॉक डाउन के नियमों का पालन अपने और अपने परिवार के लिए पूरी सख्ती के साथ करें। बताते चलें कि मुखिया द्वारा बिना किसी सरकारी मदद के बल्कि निजी कोष खुद से फॉगिंग मशीन खरीदकर ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव हेतु घुम घुमकर गाँवों को न केवल सेनेटाइज कर रहे हैं बल्कि लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक भी कर रहे हैं।


@NEWS REPORT: Samridh Bharat @Posted By: Sparsh gaurav > हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512 > #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber > #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676 > #https://www.instagram.com/samridh_bharat/ > #https://twitter.com/samridh_bharat

Comments


bottom of page