देश की व्यवस्था को कोरोना ने किया बेनकाब
- Samridh Bharat
- Apr 12, 2020
- 2 min read

कोरोना वायरस:- कोरोना covid -19 देशभर के 200 से अधिक देश जो कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे है में आगमन से एक बात तो उन देशो को पता चल ही गई जो सोचते थे कि वो हर तरह की समस्या का मुकाबला करने में पूर्णतः सक्षम है जहां इस वैज्ञानिक युग में बटन दबाने की प्रथा हो उसको हम उपयोग में क्यूँ नहीं ला पा रहे है क्यूँ हम लाचार दिखाई पड़ रहे है खासकर दुनिया की वो महाशक्तियां जिनको हमेशा लगता है की वो अजय है अमर है ! भारत के अब तक के कार्यो के आगे नस्मस्तक है चाहे फिर वो हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (hydroxychloroquine) नामक दवा के रूप में ही क्यूँ न हो, जिसका भारत सबसे बड़ा निर्यातक है 1955 मे सयुक्त राज्य अमेरिका मे चिकित्सीय उपयोग के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन को मंजूरी दी गई थी। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक दवाओं की सूची में है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल मलेरिया के इलाज में किया जाता है। इस दवा की खोज सेकंड वर्ल्ड वॉर के वक्त की गई थी। उस वक्त सैनिकों के सामने मलेरिया एक बड़ी समस्या थी। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ल्यूपस सेंटर के अनुसार हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द त्वचा पर चकत्ते दिल की सूजन और फेफड़ों की लाइनिंग थकान और बुखार जैसे लक्षणों को ठीक करने में किया जाता है।
भारत की स्थिति लगातार बिगड़ रही है कितने भयावह आकड़े है यह हमे देश की ख़ासकर ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पता चलता है जो अपनी टीआर पी या अपने को सर्वोच्च दिखाने की होड़ में जैसे अपनी मर्यादा भूलती नज़र आती है जिनमे उसकी भाषाशैली, गरिमा आदि आता है एक तरफ पैनल के लिए लोगो को निमंत्रित करती है फिर उनकी बेइज्जती भी करती है मीडिया को यह हक सच में जिसने भी दिया हो अतंरआत्मा को झिझोंर कर रख देता है। कुछ चैनल के न्यूजरीडर को देखकर तो आज भी दंग रह जाता हूं कि क्या हमारी मीडिया का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि जोर जोर से चिल्लाने से या एक समाज विशेष, व्यक्ति विशेष, पार्टी विशेष को टारगेट करके जनता को सच में भ्रम की स्थिति पैदा की जा सकती हैे।
सच में क्या मेरे देश की जनता किसी भी व्यक्ति विशेष के वर्चस्व में आकर अपनी महत्वपूर्णता खो सकती है फिर चाहे वह व्यक्ति मीडिया से हो या किसी राजनीतिक पार्टी से या फिर किसी धार्मिक संस्था या धर्म से हो, हमें अपने को समझना होगा ताकि सामने वाले को यह मालूम हो कि जनता जागरूक है और मुझे इस बात का ख्याल रखना है तब इन चीजो से ऊपर आने में शायद हमे हिम्मत मिलेगी।
विनोद वैद्य :- द्वारा लिखित
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
>#https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat



बहुत खूब भाई