top of page

रेलवे स्टेशन पर मजदूरों के पहुंचने पर डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण


गोरखपुर। तीन चरणों में 17 मई तक पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 कोरोना संक्रमण महामारी के रोकथाम हेतु लाक डाउन की घोषणा के बाद जो मजदूर जिस प्रदेशों में रहा वही फस गया लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवेदन पर भारत सरकार ने दिल्ली मुंबई हैदराबाद सहित अन्य प्रमुख शहरों से ट्रेन चलाने की घोषणा के साथ मजदूरों को भेजने का कार्य प्रारंभ कर दिया। आज गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह से सात ट्रेनों को आने की सूचना थी लेकिन किन्हीं अपरिहार्य कारणों से एक ट्रेन स्थगित कर दी गई फिर भी 6 ट्रेनें देर शाम तक पहुंचती रही उसकी सूचना पर जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर वहां पहल से मौजूद एडीएम सिटीराकेश कुमार श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल व रेलवे के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया वही एडीएम सिटी एवं एसडीएम सदर की देखरेख में पहुंचने वाले सभी मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए आए हुए मजदूरों को फल बिस्किट पानी सहित अन्य खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराते हुए उनके गंतव्य तक सभी मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए उनको बसों में बैठाकर पहुचाने का कार्य दो शिप्ट में लगाये गये बावन बावन लेखपाल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए डियूडी करते हुए 6 ट्रेनों से आये हुये मजदूरों को लगभग 300 बसों में बैठाकर विभिन्न जनपदों गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया। रेलवे स्टेशन पर एसीएम सुरेश राय व सदर तहसीलदार डॉक्टर संजीव दिक्षित नायब तहसीलदार सुमित सिंह नायब तहसीलदार सदर राधेश्याम गुप्ता कानूनगो प्रदुमन सिंह वीर बहादुर सिंह घनश्याम शुक्ला सहित तहसील प्रशासन के अन्य कर्मचारीगण तथा रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी शिफ्टवार निर्वहन करते हुये मजदूरों को भेजने का कार्य सकुशल किये।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat

#Posted By: Sparsh Pandat


समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और Sanitize करते रहे और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat

टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News

Comments


bottom of page