पैदल घर जा रहे तीन प्रवासी मजदूरों की रास्ते में थकान और पानी की कमी से हुई मौत
- Samridh Bharat
- May 10, 2020
- 2 min read

मध्यप्रदेश,बड़वानी: लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों का पैदल ही अपने गृह राज्य जाने का सिलसिला जारी है। इस कारण कई मजदूरों की रास्ते में ही मौत गई है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सामने आया है, जहां महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश पैदल जा रहे तीन मजदूरों की रास्ते में मौत हो गई। ये तीनों उन हजारों लोगों में से हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच पिछले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र से अपने गृह राज्यों के लिए पैदल यात्रा की थी। हालांकि, अभी इनके शवों का पोस्टमार्टम किया जाना बाकी है। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि संभव है कि इन तीनों की मौत का कारण अत्यधिक गर्मी में थकान और शरीर में पानी की कमी हो। मरने वाले तीनों लोग अलग-अलग यात्रा कर रहे थे। इनकी पहचान प्रयागराज जिले के छुड़िया गांव के निवासी लल्लूराम (55), सिद्धार्थनगर निवासी प्रेम बहादुर (50) और फतेहपुर जिले के गिरजा गांव के निवासी अनीस अहमद (42) के रूप में हुई है। सेंधवा पुलिस थाना प्रभारी डी एस परिहार ने बताया कि मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित सेंधवा के पास पहुंचने पर उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्होंने बताया कि ये मजदूर महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से होते हुए यहां तक पहुंचे थे और रास्ते में कई वाहनों से लिफ्ट भी ली थी। साथी यात्रियों ने उनकी हालत बिगड़ने पर निजी और पुलिस वाहनों की मदद से उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया, लेकिन तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। दो मृतकों को सेंधवा के अस्पताल में ले जाया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि इनकी मौत का कारण झुलसाने वाली गर्मी हो सकती है जिससे इन्हें पानी कमी और थकान हो गई। इस कारण इन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कहा कि लेकिन असल कारणों का तभी पता लग सकता है जब इनका शव परीक्षण किया जाएगा।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat
#Posted By: Sparsh Pandat
समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और Sanitize करते रहे और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News



Comments