जिला अस्पताल में सोसल डिस्टेंस का पालन न होते देख डीएम ने लगाई फटकार

गोरखपुर : डीएम के. विजयेंद्र पांडियन सोमवार को अचानक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गए। वहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। मरीज बहुत पास-पास खड़े थे। यह देख डीएम नाराज हुए और मौके पर मौजूद प्रमुख चिकिसा अधीक्षक व सीएमओ को शारीरिक दूरी के पालन की सख्त हिदायत दी। मौके पर मौजूद डॉक्टर व स्वास्थ्य कॢमयों को भी उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
सहजनवां में हुई दुर्घटना की सूचना पर घायलों का हालचाल लेने डीएम स्वयं अस्पताल पहुंच गए। हालांकि घायल अभी आए नहीं थे। इमरजेंसी में मरीज व तीमारदार तो शारीरिक दूरी का पालन नहीं ही कर रहे थे, वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी भी मरीजों के बहुत पास खड़े थे। वे न तो मरीजों को दूर-दूर खड़ा होने के लिए प्रेरित कर रहे थे और न ही स्वयं उसका पालन कर रहे थे। डीएम ने कहा कि यह इमरजेंसी का हाल है, सभी ओपीडी खोल दी जाएं तो क्या होगा। हर हाल में शारीरिक दूरी का पालन जरूरी है, नहीं होने पर इसके लिए संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार माने जाएंगे।
ओपीडी में भी नहीं हो रहा था पालन
प्रमुख चिकिसा अधीक्षक कक्ष के पास स्थित ओपीडी में सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सभी बहुत पास-पास खड़े थे। एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े होने के लिए गोला बनाया गया था लेकिन कोई उसका पालन नहीं कर रहा था। बल्कि दूर-दूर खड़ा होने के लिए कहने पर मरीज व तीमारदार विवाद भी कर रहे थे। इसके लिए चार होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई थी, स्वास्थ्य कर्मी भी सहयोग कर रहे थे, लेकिन ज्यादातर मरीज ओपीडी के सामने आकर एकत्रित हो गए थे।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकिसा अधीक्षक -डॉ. सतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मरीजों व तीमारदारों को शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए चार होमगार्ड लगाए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मी भी सहयोग करते हैं। समय-समय पर मैं स्वयं लोगों को प्रेरित करता हूं। लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। विवाद करने पर आमादा हो जा रहे हैं। इस बारे में लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है, तभी शारीरिक दूरी का पालन सौ फीसद संभव हो सकेगा।
समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और सैनिटाइज़ करते रहे और आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करे ये एप अनिवार्य है और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)
#NEWS REPORT: Samridh Bharat
#Posted By: Sparsh Gaurav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8368657015
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News



Comments