top of page

शक्तिमान के लिए फैन ने सुझाया टाइगर श्रॉफ का नाम



कोरोना वायरस: मुकेश खन्ना हमेशा किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कुछ समय पहले ही उनका शो शक्तिमान शुरू हुआ है। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर कई पुराने शोज शुरू हुए हैं। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि शक्तिमान का दूसरा पार्ट भी आएगा। इन खबरों के आने के बाद फैन्स मुकेश खन्ना को नए वर्जन के शक्तिमान के लिए नाम सजेस्ट कर रहे हैं। एक फैन ने तो उन्हें टाइगर श्रॉफ के नाम का सुझाव दिया, लेकिन मुकेश को शक्तिमान के लिए टाइगर सही नहीं लगे।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश को लगता है कि टाइगर, शक्तिमान के रोल के लिए फिट नहीं बैठेंगे। उनका कहना है कि टाइगर का फेस स्प्रिचुअल फील नहीं देता है। 

मुकेश खन्ना ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा, 'शक्तिमान एक्शन की वजह से फेमस नहीं हुआ था। इस शो को सुपरपावर, मैसेज और जिंदगी की वैल्यू को लेकर नोटिस किया गया था।' मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि इस रोले के लिए कोई भी बड़ा स्टार फिट नहीं बैठता है।  सोनाक्षी सिन्हा को लेकर दिया था यह बयान... कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने सोनाक्षी सिन्हा पर कमेंट किया था। मुकेश खन्ना ने कहा था कि रामायण और महाभारत के टीवी पर दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी जो पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा था, 'जिन्होंने पहले ये शोज नहीं देखे, उन्हें अब ये जरूर देखना चाहिए। यह सोनाक्षी जैसे लोगों के लिए मददगार होगा जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।'


@NEWS REPORT: Samridh Bharat @Posted By: Sparsh gaurav > हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512 > #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber > #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676 > #https://www.instagram.com/samridh_bharat/ > #https://twitter.com/samridh_bharat

Comments


bottom of page