top of page

शराब पीने पर फटकार लगाई तो पति ने कर ली खुदकुशी



गोरखपुर : पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत ग्रामसभा जिन्दापुर में एक युवक ने रविवार की रात में खुदकुशी कर ली। आरोप है कि वह शराब के नशे में घर आया था। उसकी हालत देखकर पत्नी भड़क गई और दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद पति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के जिन्दापुर जंगल कौड़िया निवासी उमाशंकर शराब का आदी था लेकिन लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद होने से उसकी आदत छूट गई थी। जब दुकाने खुली तो पत्नी ने उसे शराब पीने के लिए रोक दिया था। पर रविवार को घर से निकला और शराब के नशे में शाम को घर आया जिसके बाद पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि उनके बीच मारपीट तक हुई। इसके बाद उमाशंकर ने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी जब घर का काम खत्म कर कमरे में सोने पहुंची तो पति को फंदे से लटका देख चिल्लाने लगी। अगल-बगल के लोगों ने पहुंच कर उसे नीचे उतारा पर उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र पासवान को दी। उन्होंने पुलिस को खबर किया।  एसओ पीपीगंज राज प्रकाश सिंह व चौकी इंचार्ज जंगल कौड़िया रमेश चौधरी ने मौके पर पहुच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और सैनिटाइज़ करते रहे और आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करे ये एप अनिवार्य है और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)


#NEWS REPORT: Samridh Bharat

#Posted By: Sparsh Gaurav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8368657015


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat

टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News

Comments


bottom of page