top of page

शटडाउन मांगने के बाद भी नहीं काटी बिजली, लाइनमैन गम्भीर


महराजगंज : बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से एक संविदा लाइनमैन की जान पर बन आई। रविवार की रात घुघली क्षेत्र के तिलकवनिया में पोल पर चढ़कर खराब जंफर ठीक करने के लिए जैसे ही लाइनमैन संजय कुशवाहा ने तार जोड़ने के लिए हाथ बढ़ाया, हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। जबकि लाइनमैन के अनुसार उसने शटडाउन लिया था। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रविवार की रात घुघली उपकेन्द्र के पूर्वी फीडर के तिलकवनिया गांव स्थित पोल पर जंफर खराब हो गया था। शिकायत के बाद शटडाउन लेकर उपकेन्द्र पर संविदा पर तैनात लाइनमैन संजय कुशवाहा रविवार की रात शटडाउन लेकर जंफर ठीक करने पोल पर चढ़ा। बताया जा रहा है कि तकनीकी चूक के कारण जिस पोल पर जंफर ठीक करने संजय चढ़ा उस पोल से होने वाली आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकी। पोल पर लाइनमैन संजय ने तार जोड़ने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया वह करंट की चपेट में आ गया। पोल पर झुलसने के बाद वह जमीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोग इलाज के लिए उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघली पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और सैनिटाइज़ करते रहे और आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करे ये एप अनिवार्य है और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)


#NEWS REPORT: Samridh Bharat

#Posted By: Sparsh Gaurav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8368657015


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News

Comments


bottom of page