top of page

'रामायण' और 'शक्तिमान' के बाद दूरदर्शन पर लौट आए पुराने विज्ञापन



टेली मसाला: दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे शोज़ के प्रसारण के बाद अब पुराने विज्ञापनों की वापसी हो गई है। दूरदर्शन अब 90 के दशक में पूरी तरह से वापस लौट चुका है। कई सारे पुराने शोज़ और उसके साथ उस दौर के विज्ञापन भी। इसकी शुरुआत अमूल ने की है। अमूल उन विज्ञापनों को वापस लाया है, जिसमें 90 के दशक की याद आती है। अमूल ने इस बात की जानकारी ऑफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दी। अमूल ने पांच अप्रैल को ट्वीट किया और लिखा, 'लोगों की डिमांड पर हम भी आज रेट्रो मोड में आ गए हैं। 1990 के क्लासिक अमूल विज्ञापनों को आज डीडी पर रामायण और महाभारत के शो में देखें।' इसके अलावा अमूल ने अपने पुराने विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इन ट्विट्स को प्रसार भारती ने रिट्वीट भी किया। गौरतलब है कि अमूल समसामयिक विषयों पर विज्ञापन बनाने के लिए जाना जाता है। वह अक्सर हर इवेंट पर कुछ क्रिएटव एड्स बनाता है। ऐसे में जब देश नॉस्टेलेजिया के मूड को इंज्वॉय कर रहा है, तो अमूल इस मौके को हाथ से गवांना नहीं चाहता है।  हो रही है पुराने शोज़ की वापसी

कोरोना वायरस के बचाव के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके बाद लोगों ने दूरदर्शन पर पुराने शोज़ जैसे- महाभारत और रामायण को वापस से प्रसारित करने की मांग की। प्रसारण के बाद इसका सीधा फायदा दूरदर्शन की टीआरपी पर देखने को मिला। रामायण को जबरदस्त दर्शक मिल रहे हैं। इसके बाद शक्तिमान, जंगल बुक, देख भाई देख, फौज़ी, सर्कस और चित्रहार जैसे शोज़ की वापसी हुई। दूरदर्शन के अलावा ज़ी टीवी, स्टार भारत और कलर्स जैसे चैनल्स पर भी पुराने शोज़ की वापसी हुई है

ये है वज़ह

पुराने शोज़ की वापसी के पीछे एक ख़ास वजह है। लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही 19 मार्च से टीवी, फ़िल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के शोज़ की शूटिंग बंद कर दी गई। इसके बाद अब टीवी पर कुछ नया दिखाने को नहीं है। ऐसे में पुराने शोज़ की वापसी टीवी चैनल्स के लिए एक अच्छा विकल्प है। अब देखना है कि कोरोना का प्रकोप कब ख़त्म होता है और नए शोज़ की वापसी कब होती है? 


@NEWS REPORT: Samridh Bharat @Posted By: Sparsh gaurav > हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512 > #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber > #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676 > #https://www.instagram.com/samridh_bharat/ > #https://twitter.com/samridh_bharat

Comments


bottom of page