हर किसी के दिल में एक ही सवाल, कब खत्म होगा लॉकडाउन
- Samridh Bharat
- Apr 11, 2020
- 2 min read

Covid 19: पीएम द्वारा देशभर में जारी लॉकडाउन की समय सीमा यूं तो धीरे-धीरे नजदीक आ रही है लेकिन लोगों के मन में इसको लेकर शंका के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों के दिलों में बार-बार ये सवाल उठ रहा है कि आखिर लॉकडाउन कब खत्म होगा। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकारें इसको फिलहाल हटाने के पक्ष में नहीं हैं। कुछ राज्यों ने तो अपने यहां पर लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ा भी दिया है। शनिवार को पीएम मोदी ने जब राज्य सरकारों के मुखिया से कोरोना संकट और लॉकडाउन के मद्देनजर बैठक की तो इसमें भी कई राज्यों ने इसकी सीमा कोबढ़ाने का आग्रह किया। आपको बता दें कि फिक्की ने शुक्रवार को लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने की अपील सरकार से की थी।
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी ऐसा करना चाहता है लेकिन वो भी मानता है कि इसमें जल्दबाजी करना घातक हो सकता है। डब्ल्यूएच के महानिदेश टेड्रोस गेब्रेयासस ने इसको लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि यदि इससे सही तरीके से नहीं निपटा गया तो ये बेहद खतरनाक होगा। उन्होंने ये भी कहा कि कोविड-19 महामारी की मृत्यु दर इन्फ्लुएंजा से 10 गुना अधिक है। उन्होंने माना कि कोरोना वायरस को हराना है तो सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्हें इस बात का भी डर है कि कहीं यदि ये वायरस गरीब मुल्कों में फैल गया तो इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा काफी अधिक हो सकता है। ये सच है कि लॉकडाउन की अपनी समस्याएं हैं लेकिन ये भी सच है कि यदि ये अभी हटाया गया तो इसके परिणाम खराब हो सकते हैं। राज्य सरकारों के मुख्मंत्री इस बात से भलीभांति परिचित हैं। इसे हटाने को लेकर
लॉकडाउन हटा देने से एक बार फिर लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
लॉकडाउन हटा देने से प्रवासी मजदूरों की बड़ी खेप दूसरे राज्यों में पलायन की कोशिश करेगी जो संक्रमण को बढ़ाने में मदद करेगी।
लॉकडाउन हटाने की सूरत में कोरोना वायरस से संक्रमित इस नई खेप को संभाल पाना किसी भी सरकार के लिए मुश्किल होगा।
इनके लिए बड़ी मात्रा में दवा और टेस्टिंग किट चाहिए होंगी। इसके अलावा बड़े पैमाने पर इन्हें क्वारंटाइन करने के लिए जगह भी चाहिए होगी। इनकी कमी सरकार के लिए मुश्किल का सबब बन सकती है।
अस्पतालों और डॉक्टरों की तय सीमा भी लॉकडाउन हटने की सूरत में इस महामारी को रोकपाने में असमर्थ होगी।
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
> #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat



Comments