top of page

राशन नीति पर आम आदमी पार्टी और पूर्वी दिल्ली सांसद गंभीर फाउंडेशन में हुई कलह से जनता हुई बेहाल

Updated: May 14, 2020


मंडावली: दिल्ली सरकार द्वारा समय पर राशन न मिलने की खबर पर समृृद्व भारत न्यूज़ टीम के सवांददाता ने अपनी मुसतैदी दिखाते हुए फौरन कार्यवाही की और पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर, प्राइमरी स्कूल में जाकर देखा तो पाया एक तरफ वहां पर कुछ लोगो को पका भोजन मिल रहा था और कुछ को नही और दूसरी तरफ दिल्ली सरकार की राशन नीति जिसको दिनांक 9.4.2020 को लागू किया गया था तथा साथ ही साथ ई-कूपन भी जारी किये गए थे वहां पर राशन उपलब्धता के नाम पर दिखावा हो रहा था। लोगो से बात करने पर पता चला कि उन्हें लगातार यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि अभी राशन उपलब्ध नही हो पाया है अर्थात बाद में आना किंतु आज दिनांक 12.5.2020 तक भी राशन उपलब्ध नही हो पाया था। इस बारे में पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री गौतम गंभीर को सूचना दी गई जिसके तुरंत बाद गौतम गंभीर फउंडेशन की गाड़ी वहां राशन किट लेकर पहुंची, देखने पर पाया गया कि गाड़ी को देखते ही आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने लोगो को फोन करके बुलाना आरंभ कर दिया जिससे वहां पर मानों जनसैलाब आ गया हो अब वहां इतनी भीड़ हो गई थी कि सरकार की सारी नीतियों की धज्जियां उड़ते साफ साफ देखा जा सकता था, जिसमें सोशल डिस्टेसिंग, मास्क आदि आता है। दूसरी तरफ देखा गया कि दो सिविल डिफैंस कार्यकताओं ने जब दो किट सोशल वैलफेयर कार्यकताओं जोकि गली महौल्लों में जाकर जाकर सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे है तो नौबत यहां तक आ गई कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर यह आरोप लगाया कि वह किट ब्लैक करवा रहे है तथा गौतम गंभीर फउंडेशन की उस गाड़ी को बाहर निकलने से भी रोकने पर पुरज़ोर कोशिश की। मामले को बढते देख रवि नेगी जी ने पुलिस को बुलाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया। जब इस बाबत हमारे संवाददाता ने आम आदमी कार्यकताओं से बात की तो उनका साफ कहना था कि या तो किट सभी को मिलनी चाहिए थी नही तो दो चार किट बांट कर गौतम गंभीर जी इसमें अपनी गंदी राजनीति खासकर ऐसे समय में क्यू दिखा रहे है।

Vinod Vaidya

Chief Advisor & Editor


समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और सैनिटाइज़ करते रहे और आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करे ये एप अनिवार्य है और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)


#NEWS REPORT: Samridh Bharat

#Posted By: Sparsh Gaurav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8368657015


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat

टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News

Comments


bottom of page