top of page

साढ़े तीन साल के बच्चे का जीता दिल, रेलवे ने



राजस्थान: रेलवे ने बकरी,गाय और भैंस के दूध के प्रति एलर्जी रखने वाले साढ़े तीन साल के ऑटिज्म (एक प्रकार की मानसिक बीमारी) पीड़ित बच्चे को ऊंटनी दूध मुहैया कराकर सबका दिल जीत लिया। बच्चे को दूध नहीं मिल पाने को लेकर उसकी मां के ट्वीट के बाद रेलवे ने बच्चे के मुंबई स्थित घर पर 20 लीटर ऊंटनी का दूध पहुंचाया। 

रेलवे का यह नेक कार्य शनिवार को तब सामने आय जब आईपीएस अरुण बोथरा ने इसके बारे में ट्वीट किया। बोथरा ने ट्वीट किया- पिछली रात ट्रेन से ऊंटनी का 20 लीटर दूध मुंबई पहुंचा, इस परिवार ने यह दूध शहर में अन्य जरूरतमंदों के साथ साझा किया, उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीटीएम तरुण जैन को धन्यवाद जिन्होंने कंटेनर को उठाने के लिए अनिर्धारित रूप से ठहराव सुनिश्चित किया। 

बच्चे की मां रेणु कुमारी ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया और अपने बेटे की परेशानियां बताईं । इसके बाद बोथरा समेत कई लोगों ने ट्विटर पर सुझाव दिया। बोथरा ने ऊंटनी के दूध के ब्रांड एद्विक फूड्स से संपर्क किया। 

नवजात के लिए देवदूत बना चिकित्सक मुंबई के पास स्थित अलीबाग शहर में एक चिकित्सक सच में नवजात बच्चे के लिए दूसरा भगवान साबित हुआ।  जन्म के कुछ मिनट बाद ही बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद चिकित्सक खुद अपनी बाइक से नवजात को शिशु अस्पताल लेकर गए। 

अलीबाग निवासी श्वेता पाटिल को शुक्रवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसका पति लॉकडाउन के बीच उसे नजदीक के एक नर्सिंग होम लेकर गया। ऑपरेशन के बाद 3.1 किलोग्राम का लड़का हुआ।लेकिन डॉक्टर के सामने तब समस्या खड़ी हुई जब नवजात को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह नीला पड़ गया। बच्चे को फौरन नवजात संबंधी देखभाल की आवश्यकता थी। 

लॉकडाउन के कारण यातायात का कोई साधन न होने के कारण डॉक्टर खुद अपनी मोटरसाइकिल से नवजात को 1.5 किलोमीटर दूर अस्पताल ले गए। इसके बाद बच्चे को नवजात शिशुओं के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहां उसे ऑक्सीजन देने समेत अन्य दवाएं दी गईं। 12 घंटे के बाद उसकी हालत स्थिर हुई।


@NEWS REPORT: Samridh Bharat @Posted By: Sparsh gaurav > हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512 > #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber > #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676 > #https://www.instagram.com/samridh_bharat/ > #https://twitter.com/samridh_bharat

Comments


bottom of page