प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पड़ी तहरीर
बीकापुर अयोध्या: कोरोना वायरस से बचने के लिए जहां पूरा देश परेशान हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए, टार्च जलाने का आह्वान किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। मामले को संज्ञान में लेते चौरे भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने आरोपी युवक के खिलाफ बीकापुर कोतवाली में तहरीर दी है। मंडल अध्यक्ष नंद किशोर सिंह द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी निर्मल यादव के द्वारा के कोरोना महामारी के बचाव को लेकर प्रधानमंत्री के अपील पर देशवासियों से रविवार को 9:00 बजे रात्रि से 9 मिनट तक टॉर्च, दिए जलाने पर तरह तरह की आप फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले को चौरे मंडल अध्यक्ष श्री सिंह के द्वारा टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करना जन भावनाओं को ठेस पहुंचाना जैसे आरोप लगाकर विधिक कार्रवाई करने की पुलिस उच्च अधिकारियों से मांग की है।
NEWS REPORT: Samridh Bharat




Comments