top of page

कार की टक्कर के बाद दो हिस्से में बंटा ट्रैक्टर, चार घायल, दो की हालत गंभीर


बस्ती : जिले के फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र के मझौआ दुबे गांव के पास रविवार देर रात हल्की बारिश और तेज हवाओं के बीच तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। चालक और बोनट पर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। कार सवार चालक समेत दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों का मलबा सड़क पर बिखरने की वजह से आवागमन ठप हो गया। जिसे देर रात तक छावनी पुलिस हटवाती दिखी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया। दुर्घटना में मझौवा दुबे निवासी ट्रैक्टर का ड्राइवर रामकुमार, उसके साथ में बैठा रामानंद, कार चालक सुनील कुमार निवासी सरदार नगर, चौरी चौरा गोरखपुर और उसके साथ बैठे नजीम खान निवासी मूरेट खास, थाना भवन,  जिला शामली गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद पहुंचे कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और एनएचआई एंबुलेंस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएससी  पहुंचाया और उन के परिजनों को भी सूचित किया। चिकित्सकों ने कार सवार चालक समेत दो युवकों को गंभीर हालत देखकर लखनऊ रेफर कर दिया।

समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और सैनिटाइज़ करते रहे और आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करे ये एप अनिवार्य है और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)


#NEWS REPORT: Samridh Bharat

#Posted By: Sparsh Gaurav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8368657015


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat

टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News

Comments


bottom of page