सामान लेने जा रही किशोरी को घर में खींचने की कोशिश
- Samridh Bharat
- Apr 24, 2020
- 1 min read

गोरखपुर : चिलुआताल इलाके के फर्टिलाइजर चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ एक युवक ने गुरुवार की शाम छेड़खानी कर दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम को किशोरी घर से चौराहे पर सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय उसके गांव का एक युवक छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि सुनसान देखकर युवक ने उसे घर में खींचने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान आरोपित फरार हो गया। घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू की तो कुछ लोगों ने युवक को बचाने के लिए इसे महज एक मारपीट की घटना बताई जबकि किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी और उसकी डॉक्टरी के लिए अस्पताल भेज दिया।
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
> #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber
> #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
> #https://www.instagram.com/samridh_bharat/
> #https://twitter.com/samridh_bharat



Comments