top of page

जन्मभूमि में कर्मपुत्र बनाकर उतरे अभिनेता विनोद यादव, खेसारी की हीरोइन सुदीक्षा संग जमाई जोड़ी

Dec 19, 2021
2 min read

अभिनेता विनोद यादव की कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक आउट अवॉर्ड विनर निर्देशक आनंद डी घटराज की भोजपुरी फिल्म बल और बलिदान की शूटिंग पूरी करने के बाद गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म कर्मपुत्र की शूटिंग खलीलाबाद में शुरू कर दी है। अन्नी फिल्म्स के बैनर तले सह निर्माता साक्षी यादव की निर्माणाधीन फिल्म कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में विनोद यादव और सुशील सिंह हाथ में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं वही उनके पीछे बम ब्लास्ट की आग नजर आ रही है। अपनी कातिलाना मुस्कान से सुदीक्षा झा ने भी पोस्टर में अपनी जगह बनाई है। फिल्म के फर्स्ट लुक में सोनू सिंह, सुधा झा और संजय वर्मा को भी दिखाया गया है कर्मपुत्र की शूटिंग खलीलाबाद में भव्य पैमाने पर की जा रही है। एक बार फिर से विनोद यादव के साथ अभिनेत्री सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों ने एक साथ बल और बलिदान की शूटिंग पूरी की है। कर्मपुत्र को लेकर सह निर्माता साक्षी यादव ने कहा कि बल और बलिदान में विनोद और सुदीक्षा का काम मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया है। जिसके चलते हमने इस जोड़ी को एक बार फिर से कर्मपुत्र में दोहराया है। कर्मपुत्र दर्शकों को एक अलग कहानी देखने को मिलने वाली है। जैसे कि कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि मैं अपने गांव में शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। जिसको लेकर में काफी ज्यादा उत्साहित हूं। कर्मपुत्र में आपको मेरा एक अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। फिल्म में आपको मैं एक्शन, रोमांस के साथ साथ कॉमेडी भी करता नजर आने वाला हूँ। फिल्म कहानी के अनुरूप ही हर एक प्लाट को दर्शाया गया है। इस लिए कर्मपुत्र में काम करने में मुझे मेरी बाकी फिल्मों की अपेक्षा ज्यादा मजा आ रहा है।बात दें कि कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बख़्श कर रहे हैं। जिन्होंने विनोद यादव की 'गुंडा' का भी निर्देशन किया था। सह निर्माता साक्षी यादव, म्यूजिक एस कुमार और आबिद जमाल,ईपी विजय प्रसाद, स्टोरी हरीश पटेल और डीओपी संतोष सिंह हैं।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By:Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News

Comments


bottom of page