देसी स्टार समर सिंह, आकांक्षा दूबे का नया सांग "हाथ के ब्रेसलेट" कर रहा फैन्स को क्रेजी
- Samridh Bharat
- Dec 19, 2021
- 2 min read

भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह और आकांक्षा दूबे इंडस्ट्री की मोस्ट हिट और हॉट जोड़ी मानी जा रही है। अब तक इनके जितने भी गाने आए हैं सभी ने मिलियंस में व्यूज हासिल किए हैं। अब इस हिट जोड़ी ने अपने नए सांग "हाथ के ब्रेसलेट" के द्वारा धमाल मचा दिया है। इस गीत को रिलीज होते ही काफी व्यूज मिल गए हैं।
यह शानदार गीत पीआरए फिल्मस से रिलीज हुआ है और बवाल मचा रहा है। समर सिंह के इस गाने की क्वालिटी ऐसी है और उनकी फैन फॉलोइंग इतनी बड़ी है कि उनके गाने ने हंगामा मचा दिया है। इस गाने के वीडियो में हीरोइन आकांक्षा दूबे ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया है। लोगों को इस भोजपुरी गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है,जो भव्य रूप से फिल्माया गया है। इस गाने में समर सिंह स्टाइलिश अंदाज में जब डांस करते हैं तो किसी फिल्म का शूट लग रहा है। आकांक्षा दूबे भी इस गाने में लाल साड़ी में जितनी खूबसूरत दिख रही हैं वो उससे पहले किसी गाने में नहीं दिखीं। समर सिंह ने इस गीत का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा है "बहुत ही प्यारा गीत आउट हो गया है। आप सभी का प्यार, आशीर्वाद बना रहे।"सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी गीत काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है और समर सिंह और आकांक्षा दूबे की शानदार परफ़ॉर्मेंस लोगों को खूब भा रही है समर सिंह के इस गाने में आकांक्षा बताती हैं कि तुम्हारे हाथ के ब्रेसलेट से मेरी कमर छिल गई है। इस नए भोजपुरी गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है और गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। इसका मधुर संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग को गोलू जयसवाल ने डायरेक्ट किया है। निर्माता राजीव रंजन सिंह हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments