top of page

पीएम मोदी के दीया जलाने की अपील पर भोजपुरी स्टार निरहुआ बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाने के लिए देशभर में लोग रविवार रात 9 बजे 9 मिनट तक बिजली बंद कर घर-घर दीप जलाएंगे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपील की थी कि हर देशवासी 5 अप्रैल को रात नौ बजे घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। इस दौरान लोग अपने घरों की बिजली बंद रखेंगे।

पीएम की अपील का समर्थन करते हुए निरहुआ अका दिनेश लाल यादव ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में निरहुआ ने सभी से रात 9 बजे दीया जलाने की अपील की है।

निरहुआ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आओ मिलकर दीया जलाएं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के के आह्वान पर 5 अप्रैल रात 9 बजे घर की लाइट्स बंद कर घर के दरवाजे या बालकनी पर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया या मोबाइल की लाइट जलाएं। सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख आइये सब मिलकर कोरोना को हमेशा-हमेशा के लिए मिटा दें।

आओं मिलकर दिया जलाएँ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी के आह्वान पर कल 5 अप्रैल रात 9 बजे घर की लाइट्स बंद कर घर के दरवाजे या बालकनी पर 9 मिनट के लिये मोमबत्ती, दीया या मोबाइल की लाइट जलाएं। सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख आइये सब मिलकर कोरोना को हमेशा-हमेशा के लिए मिटा दें 'https://twitter.com/nirahua1/status/1246442547079024641
NEWS REPORT: Samridh Bharat



Comments


bottom of page