top of page

पूर्वांचल थैलेसीमिया वैलफेयर सोसाइटी ने किया डॉ बृजेश का सम्मानदूसरों के दुःख को महसूस करना

Dec 19, 2021
2 min read

दूसरों के दुःख को महसूस करना ही सबसे बड़ी मानवता-डॉ बृजेश

गोरखपुर : थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज़ में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सावित्री हॉस्पिटल के निदेशक डॉ बृजेश जायसवाल व सहयोगी चिकित्सक को पूर्वांचल थैलेसीमिया वैलफेयर सोसाइटी ने सावित्री हास्पीटल के ब्लड बैंक में शनिवार को सम्मानित किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष सनत कुमार चटर्जी ने कहा कि कोरोना काल से लेकर आज तक सावित्री हास्पीटल के प्रबंधतंत्र, डाक्टर फैकल्टी, पैरामेडिकल फैकल्टी, सावित्री ब्लड बैंक के द्वारा थैलेसीमिया मरीजों की जिस प्रकार से मदद की गयी वह सराहनीय व प्रशंसनीय रहा। हमारे बच्चों और थैलेसीमिया परिवारों को इससे बहुत हिम्मत आयी,हम पूर्वाचल थैलेसीमिया वैलफेयर सोसाइटी की तरफ से धन्यवाद देते हैं। सावित्री हास्पीटल के प्रबंध निदेशक डा. बृजेश जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों व उनके पाल्यों की परेशानियों को हम समझते हैं और इन बच्चों को जैसी भी मदद करने की जरूरत पड़ती है सावित्री हास्पीटल द्वारा जरूर की जायेगी। डॉ शिवम जायसवाल ने बताया कि थैलेसीमिया एक असाध्य अनुवांशिक रोग है इसमें निरन्तर रक्त चढ़वाना और बच्चों के शरीर मे आयरन ओवलोडिंग को कम करने के लिये आयरन चिलेशन थैरेपी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन थैलेसीमिया पीड़ित छात्रा स्निग्धा चटर्जी ने किया।कार्यक्रम में सावित्री हास्पीटल के प्रबंधक,डाक्टर तथा ब्लड बैंक ईन्चार्ज ईरम को थैलेसीमिया बच्चों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया और सावित्री हास्पीटल के प्रबंधक तथा ब्लड बैंक की प्रबंधक को पूर्वांचल थैलेसीमिया वैलफेयर सोसाइटी की तरफ से थैलेसीमिया पीड़ित स्निग्धा चटर्जी व गगनप्रीत कौर ने शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सोसाइटी के उपाध्यक्ष संजय गर्ग तथा कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश वर्मा ने सम्बोधित किया। सचिव सतनाम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Ashok Gupta


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News

Comments


bottom of page