प्रिंस सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी देसी ब्यूटी मधु सिंह राजपूत, बस्ती में कर रही शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा की देसी ब्यूटी मधु सिंह राजपूत अब प्रिंस सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दरअसल भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस देसी ब्यूटी मधु सिंह राजपूत और प्रिंस सिंह राजपूत की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें मधु सिंह कलरफ़ुल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और प्रिंस सिंह के साथ उनकी जोड़ी खूब जम रही है। दोनों रोमांटिक पोज़ में हैं और एक दूसरे में खोए हुए हैं।आपको बता दें कि अपनी फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीरों की वजह से भी मधु सिंह हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके अभिनय से सजी भोजपुरी फ़िल्म ”सपनों का शहर” की शूटिंग वह आजकल उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में कर रही हैं। एक मदहोश कर देने वाली अदा के साथ मधु इन तस्वीरों में गजब खूबसूरत लग रही हैं। लोग उनकी इस फोटो को देखकर क्रेजी हुए जा रहे हैं। आपको याद दिला दें कि मधु हमेशा अपने फैशन और ड्रेस सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका ये लुक भी बहुत शानदार लग रहा है जिसमे एक मासुमियत भी है और एक ग्लैमर भी। फ़िल्म सपनों का शहर के निर्माता सत्यम जी, डायरेक्टर आरके शुक्ला, डीओपी विजय आर पाण्डेय हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस मधु सिंह राजपूत एक के बाद एक कई फ़िल्में लगातार कर रही हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments