ब्लॉक प्रमुख ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

मड़ियाहूं, जौनपुर। सर्दी में गरीबों को बचाने के प्रयास में केडीएस महाविद्यालय सुबासपुर पाली में सदस्य जिला पंचायत प्रेम नारायण यादव बाबा द्वारा शनिवार को समाजवादी कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पंचायतों से जरूरतमंदों को बुलाया गया था। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही केडीएस परिसर में जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी।
मड़ियाहूं ब्लाक प्रमुख रेखा यादव द्वारा लगभग 5 हजार गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। फिल्म अभिनेता पप्पू यादव ने अतिथियों को शाल व श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने किया।
ललई यादव ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है। कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिये। और वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब,मजदूर मज़लूम भाजपा सरकार से पीड़ित है। सभी वक्ताओ से अपना विचार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में विधायक सुषमा पटेल, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, रत्नाकर चौबे, पवन यादव लोहिया, पूर्व प्रमुख अभिमन्यु यादव, पूर्व प्रमुख कैलाश यादव, राजेश यादव, श्यामजीत यादव सहित हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
अंत में ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव व उनके पति फ़िल्म अभिनेता पप्पू यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: R P Sharma
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments