भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक-अभिनेता अवधेश मिश्रा
- Samridh Bharat
- Dec 19, 2021
- 3 min read

मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म बाबुल की रिलीज डेट की घोषणा की जा चुकी है। बाबुल 24 दिसंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म की सह निर्माता निवेदिता कुमार हैं। हालही में वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म बाबुल का फर्स्ट लुक आउट किया गया था। जिसने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया गया था। अब फिल्म फिल्म 24 दिसंबर से संपूर्ण भारत मे प्रदर्शन को तैयार है। रिलीज की घोषणा के साथ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने एक और पोस्टर शेयर किया है। जिसमें एक बार फिर से बाप और बेटियों के बीच के प्यार को दर्शाया गया है। कैसे अवधेश मिश्रा अपनी बेटियों के द्वारा झूले पर बैठे हुए हैं।
इससे पहले वाला पोस्टर कुछ ऐसा था कि जो मन को झकझोर कर रखा देता है। पोस्टर में अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा एक अलग अवतार में नजर आए थे। पोस्टर में लालटेन की मद्धम रौशनी में अवधेश मिश्रा बेटी को पढ़ाते हुए दिख रहे थे। ऐसा प्रतित हो रहा है कि यह फ़िल्म बेटी पढ़ाओ के नारे को आगे बढ़ाती एक मैसेज देती नजर आ रही है। वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत बाबुल के निर्माता रत्नाकर कुमार, को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन अवधेश मिश्रा का है। केंद्रीय भूमिका में वर्सटाइल एक्टर अवधेश मिश्रा, भोजपुरी की ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी, शशि रंजन, अनीता रावत और देव सिंह हैं। रत्नाकर कुमार ने कहा कि फिल्म बाबुल को अवधेश मिश्रा ने जिस तरह से लिखा और पिक्चराइज़ किया है, वो वास्तव में प्रशंसा के काबिल है। अवधेश मिश्रा ने इसका बखूबी निर्देशन किया है और प्रभावी अदाकारी भी की है। फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक है जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी और एक सन्देश भी देगी। ये फिल्म हम 24 दिसंबर को सम्पूर्ण भारत मे रिलीज कर रहे हैं। आप सभी से अपील है कि फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखे और इसे अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें। वहीं इस फ़िल्म को लेकर अवधेश मिश्रा भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फर्स्ट लुक को जिस तरह की अद्भुत प्रतिक्रिया मिली थी। वैसे आप सभी फिल्म अपना आशीर्वाद दे। मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं कि फ़िल्म प्रदर्शन को तैयार है। फ़िल्म की स्टारकास्ट में अवधेश मिश्रा, नीलम गिरी, देव सिंह, शशि रंजन, अनिता रावत, संतोष पहलवान, रोहित सिंह मटरू, हीरा यादव, बबलू खान, अम्बिका वाणी, कमलाकांत मिश्रा, कमलेश मिश्रा और प्रीति सिंह हैं। उल्लेखनीय है कि यूनिक कथानक पर बनी फिल्म बाबुल की कथा, पटकथा अवधेश मिश्रा ने लिखा है और खुद अवधेश मिश्रा ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है। संगीतकार साबिर सुल्तान खान, हितेश सोनिक, साजन मिश्रा हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, बोद्धव्य, ए.एम. तुराज, सिंगर आमिर खान, शवाब सबरी, रेखा भारद्वाज, स्निध सरकार, ऐश्वर्या मजूमदार हैं। सिनेमाटोग्राफर जग्गी पाजी हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर मुन्ना हैं। प्रोडक्शन मैनेजर उपेन्द्र श्रीसत, प्रीति सिंह हैं। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो (महेश वेंकटेश), बैक ग्राउंड म्यूजिक असलम सुरूति का है। पब्लिसिटी डिज़ाइन सूरज गिरी, मार्केटिंग & पब्लिसिटी डिज़ाइन हेड स्नेहल महाजन हैं। म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस के पास है।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments