top of page

मछलीशहर के नगर प्रचारक को सुनियोजित योजना बना कर कुछ समुदाय विशेष के लोगो ने किया घायल

Dec 10, 2021
2 min read

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली के तहसील के पीछे स्थित सब्जी मंडी में आज दो समुदाय के दो व्यापारियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था। वहाँ से ऋषभ(26) जी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक है कल हुई दुखद घटना को लेकर जिसमे भारत के प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए थे उन्ही को श्रद्धांजलि देने को लेकर एक कैंडल मार्च की योजना के तहत लोगो से संपर्क करने के लिए जा रहे थे।जिन्हें पहले से घात लगाए अन्य समुदाय के लोगो ने घेर लिए और उनपर लाठी डंडो से व धार दार हथियारों से प्रहार करने लगे। इसी बीच वहा विवाद कर रहे लोगो का ध्यान ऋषभ जी पर गया उन्हें बचाने को लेकर स्थिति और तनावपूर्ण हो गयी। दोनो समुदायों में जम कर मारपीट हुई जिसमें सात लोग घायल हो गए। इसकी गम्भीरता को देखते हुए प्रशासन ने बाजार बंद करवा दिया है। क्षेत्र में कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है। शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। हालांकि स्कूल, कॉलेज खुले हैं, लेकिन बाजार के अंदर आने वालों को बाहर से ही भेज दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शाही रोड निवासी रोहित गुप्ता का भांजा राजा आज सुबह स्कूल जा रहा था। उसका आरोप है कि स्कूल के पास मुंह बांधे कुछ लोग पहुंचे और उसे पीटने लगे। घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो वे सब्जी मंडी में दूसरे समुदाय के व्यवसायी के घर पूछताछ के लिए पहुंच गए। जहां किसी बात को लेकर उनमें मारपीट हो गई।

बता दें कि जिले के मछलीशहर कोतवाली के कस्बे में वाहन खड़ी करने के विवाद में हुई मारपीट,इस दौरान दोनों समुदाय से सरजू देवी(70) पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र, ऋषभ(26), सरवर राइन(40) पुत्र सिद्दीक, मो. इदरीश(67) पुत्र सलामत, रोहित भोज्यवाल(21) पुत्र हरिश्चंद्र, राजा(19) पुत्र संजय गुता और सरिता देवी(35) पत्नी संजय कुमार लोग घायल हो गए।

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सरिता देवी को हालत गंभीर देख रेफर किया गया है। इस घटना में मौके पर गए आरएसएस के नगर प्रचारक ऋषभ को चोट लगने की जानकारी होने पर स्वयंसेवक भी एकत्रित हो गए।

कमल कुमार मौर्य


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: R P Sharma


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page