मनीष चतुर्वेदी ने ऋतु सिंह के साथ शुरू की भोजपुरी फिल्म"साँवरिया तोहरे प्यार में"की शूटिंग समस्तीपर
- Samridh Bharat
- Dec 14, 2021
- 2 min read

भोजपुरी सिनेमा के सशक्त अभिनेता मनीष चतुर्वेदी अब खलनायक से नायक बन गये हैं और उनकी नायिका हैं करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी की बबली गर्ल ऋतु सिंह। उनकी जोड़ी और केमेस्ट्री दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने वाली है। जी हाँ, बिहार के समस्तीपुर में मनीष चतुर्वेदी और ऋतु सिंह ने भोजपुरी फिल्म "साँवरिया तोहरे प्यार में" की शूटिंग शुरू कर दी है, जो 20 दिन तक चलेगी। रति कल्याण फ़िल्म के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता शशिकांत कुमार और अनिल कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक संजय सिन्हा हैं। डीओपी सानू सिन्हा और संगीतकार अमन श्लोक हैं। इस फ़िल्म मेंमुख्य कलाकार मनीष चतुर्वेदी, ऋतु सिंह, अमन कुमार, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, सुबोध सेठ इत्यादि हैं। आपको बता दें कि समस्तीपुर में विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन और समाज सेवी महेन्द्र प्रधान ने मुहूर्त क्लैप देकर शूटिंग की शुरुआत की थी।

इस फिल्म को लेकर अभिनेता मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि भोजपुरी फिल्म "साँवरिया तोहरे प्यार में" एक प्यारी सी कहानी है, जिसमे मेरा किरदार अब तक कि तमाम फिल्मों से अलग है। इस पारिवारिक सिनेमा को अगले वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि समस्तीपुर की लोकेशन बहुत ही रमणीय है। इस फ़िल्म की शूटिंग समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में ही की जाएगी। इस फ़िल्म में कुछ स्थानीय आर्टिस्ट्स को भी अवसर प्रदान किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग में शासन-प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही स्थानीय लोग भी बहुत सपोर्ट कर रहे हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments