top of page

महिलाओं को पेड़ में बांधने का वीडियो वायरल

Apr 27, 2022
2 min read

सुइथाकला थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर पट्टीनरेन्द्रपुर गांव में बुधवार को चोरी की आरोपित महिलाओं को ग्रामीणों द्वारा पेड़ में बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में जानकारी होने पर प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। बाद में पता चला कि वीडियो दो दिन पुराना है तथा महिलाओं को पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला को पेड़ से बांधा गया था और दर्जनों लोग उसे चारों तरफ से घेरे हुए थे। बताया गया कि महिलाओं की संख्या दो है जिन्हें ग्रामीणों ने चोरी करते हुए पकड़ा है। बहरहाल इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि वीडियो दो दिन पहले सोमवार का है। ग्रामीणों ने उन्हें चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस को सूचना दी थी। दोनों के पास से चोरी के जेवर भी बरामद हुए थे। इसके अलावा पूछताछ में उन्होंने कुछ और भी चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Anil Kumar Nishad


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page