यश कुमार को सुनील धारिया ने किया साईन, जल्द शुरू होगी शूटिंग
- Samridh Bharat
- Dec 19, 2021
- 2 min read

भोजपुरी सिनेमा के वर्सटाइल एक्टर यश कुमार को कुशल निर्देशक सुनील धारिया ने साईन किया है, जल्द इसकी शूटिंग शुरू होगी। फ्लाइंग सौसर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता कौसर खान और सह निर्माता विनोद बिष्ट हैं। फिल्म का नाम अभी नहीं रखा गया है, इस अनाम फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यश कुमार हैं, जो काफी अलग किरदार में अपने फैंस को दीवाना बनाएंगे। जैसे अन्य फिल्मों में यश कुमार अपने अलग-अलग किरदार व आदायगी से दर्शकों का मन मोह लेते हैं, वैसे ही इस फिल्म से भी वह दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ेंगे। फिल्म के बाकी कलाकारों के बारे में आपको जल्द अपडेट किया जाएगा।
फिल्म निर्माता कौशल खान ने कहा कि सुनील धारिया के निर्देशन में एक बेहतरीन फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें केंद्रीय भूमिका में यश कुमार हैं। हमारी कहानी और हीरो के किरदार में यश कुमार एकदम फिट बैठ रहे हैं। हमारी फिल्म की कथा पटकथा व संवाद दर्शकों को खूब भाएगा। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म से
ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट होगा। हम फिल्म के शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे।
फिल्म के हीरो यश कुमार ने बताया कि सुनील धारिया कमाल के मेकर हैं। उनका विज़न एकदम क्लियर होता है और वह एक्टर्स को जिस तरह अपने सिनेमा में पेश करते हैं मैं इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए सब्र नही कर पा रहा हूँ।
डायरेक्टर सुनील धारिया ने कहा कि यश कुमार मेरी अगली फिल्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फ़िल्म में उनका रोल बाकी किरदारों से काफी अलग है हम बहुत जल्द इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments