यश कुमार, निधि झा की भोजपुरी फिल्म "शंकर" का धमाकेदार सांग "ससुरारी के धन" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने

भोजपुरी सिनेमा के दो पॉपुलर स्टार्स यश कुमार और निधि झा की बेमिसाल अदाकारी से सजी भोजपुरी फिल्म "शंकर" का धमाकेदार सांग "ससुरारी के धन" म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। यश एंड राज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत एवं लयराना मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के इस जबरदस्त गाने में एक्शन स्टार यश कुमार और करोड़ों दिलों की धड़कन सिनेतारिका निधि झा एक साथ अलग ही अवतार में दिख रहे हैं। गाने में यश कुमार और निधि झा का रोमांटिक अंदाज दर्शनीय है। इस गाने को आकाश मिश्रा और अल्का झा ने गाया है। संगीतकार ओम झा और गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। गाने में यश कुमार और निधि झा के केमिस्ट्री कमाल कर रही है। दोनों का डांस देखने लायक है।
आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जारी यश कुमार स्टारर भोजपुरी फिल्म शंकर का ट्रेलर भी लोग खूब देख रहे है यह फिल्म रोमांच, रोमांस, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है, जोकि दर्शकों का फुल मनोरजंन करने वाली है। फिल्म के निर्माता राकेश सिंह, यश राज शर्मा हैं। निर्देशक सूरज कुमार गिरी हैं। को-प्रोड्यूसर मधु सिंह हैं। लेखक साजिद मलिक व शमशेर सेन हैं। संगीतकार ओम झा , एस कुमार हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, फणीन्द्र राव, अजीत मंडल, सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन डीके शर्मा, विपिन प्रसाद, प्रदीप शर्मा व अजित यादव नृत्य कानू मुखर्जी, राम देवन, मारधाड़ दिनेश यादव, कला राज वर्मा, संकलन गिरीश सिंह का है। कार्यकारी निर्माता सुधीर यादव हैं। प्रोडक्शन मैनेजर सुजीत पटेल,राज किशोर मुखिया व प्रिंस तिवारी हैं। मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह हैं। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो में हुआ है। अनामिका स्टूडियोज़ द्वारा ऑल इंडिया रिलीज की जायेगी। मुख्य भूमिका में यश कुमार, निधि झा, सुशील सिंह, राज कपूर शाही, राधे मिश्रा, किरण यादव, विनोद मिश्रा, जेपी सिंह, विद्या सिंह, रतनेश बरनवाल आदि हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments