top of page

रितेश पांडे ने 'बरतिया नेवान करिहे' में महिमा सिंह संग उड़ाया गर्दा, नचाया तमंचे की नोक पर

Apr 14, 2022
2 min read

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे हाल ही में अपने पहले बच्चे के पिता बने हैं. पिता बनने के बाद अब रितेश पांडे का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बरतिया नेवान करिहे’ का वीडियो रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो में रितेश के संग एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आ रही हैं, जो मराठी मुल्गी बन जोरदार ठुमके लगा रही हैं और एक्टर भी उन्हें बंदूक की नोक पर नचा रहे हैं. एनर्जी से भरे एस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है.

भोजपुरी गाना ‘बरतिया नेवान करिहे’ के वीडियो को के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि उसमें शादी का माहौल है और एक्ट्रेस महिमा सिंह इसमें एक बतौर डांसर शिरकत की है. उनके साथ रितेश पांडे भी हैं. मगर वो बराती होते हैं और डांसर बनी महिमा सिंह के साथ गर्दा उड़ा रहे हैं. उनका वीडियो वायरलक हो रहा है. इस गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस मराठी मु्ल्गी के अवतार में नजर आ रही हैं और बंदूक की नोक पर दबंगई के साथ उन्हें नचा रहे हैं और खुद भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं. दोनों ही एक्टर्स के बीच इसमें शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. साथ ही इनके डांस स्टेप्स भी कमाल के हैं. हमेशा की तरह ही महिमा ने इस गाने में भी अपने अदाएं और एक्सप्रेशंस खुलकर दिखाई हैं. मराठी स्टाइल में साड़ी पहन एक्ट्रेस जँच रही हैं. गाने में दोनों की नोकझोक को काफी पसंद किया जा रहा है.

अगर गाना ‘बरतिया नेवान करिहे’ के मेकिंग वीडियो की बात की जाए तो इसे सिंगर रितेश पांडे और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज में गाया है. दोनों ही स्टार्स की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है, जिससे इनका साथ आने का फायदा वीडियो को मिल रहा है. इसके लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं. वीडियो का डायरेक्शन रवि पंडित ने किया है. कोरियोग्राफर ऋतिक आरा हैं.


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page