वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अंकुश राजा को किया दो फिल्मों के लिए साइन
- Samridh Bharat
- Dec 19, 2021
- 2 min read

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने अपनी दो नई फिल्मों की घोषणा की है। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर एक्टर अंकुश राजा, निर्देशक देव पांडे, निर्देशक पराग पाटिल और लेखक राकेश त्रिपाठी साथ नजर आ रहे हैं। जिसका निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले किया जाएगा। इन फिल्मों का निर्देशन पराग पाटिल और देव पांडे द्वारा किया जाएगा। वही इसके निर्माण की जिम्मेदारी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने उठाई है। फिल्म का लेखन राकेश त्रिपाठी और अरविंद तिवारी करने जा रहे हैं। इन दोनों ही फिल्मों में भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता अंकुश राजा नजर आने वाले हैं। इस खुशी के मौके पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि हम अपनी आगामी दो फिल्मों में अंकुश राजा को बतौर एक्टर साइन किया है। इन दोनों ही फिल्मों की कहानी और निर्देशन बहुत ही बेहतरीन होने वाली है। क्योंकि दोनों ही फिल्मों का निर्देशन पराग पाटिल और देव पांडे करने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा पहले भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है। जिन्हें आज भी भोजपुरिया दर्शक देखना पसंद करते हैं। अब एक बार फिर से वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले हम कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। इस खास मौके पर अंकुश राजा ने रत्नाकर कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम कंपनी के बहुत आभारी हैं। जिन्होंने हमें फिल्मों के लिए साइन किया।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments