सत्य एवं न्याय पथ मानव को महान बनाते हैं।असत्य एवं अन्याय पथ नर्कगामी श्मसान सजाते हैं
Updated: Aug 20
प्रयागराज।सत्य एवं न्याय पथ मानव के जीवन का वह मार्ग है जिसमें संसार के सभी मार्ग इसमें शरणागत हो जाते हैं यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने एल०पी० सिंह इण्टर कालेज अकोढ़ा कौंधियारा प्रयागराज के प्रबंधक बलवन्त सिंह के सुपुत्र आर्यन सिंह से अकोढ़ा बाजार के एक कम्प्यूटर शॉप में कही।स्पष्ट कराते चले कि जिला मंत्री का पिछला जीवन शिक्षा जगत से ही जुड़ा रहा है और इनके पढ़ाये छात्र एवं छात्राएं आज जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी बन देश की सेवा में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं।जिला मंत्री आज भी शिक्षा जगत को सर्वोपरि स्थान प्रदान करते हैं। यह शिक्षा की ही देन है जिससे देश को सुचार रुप से चलाने हेतु जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी/कर्मचारी प्राप्त होते हैं अन्यथा देश का एक सेकेण्ड चल पाना भी सम्भव नही है।जिला मंत्री एवं श्री सिंह के बीच बहुत ही अभिन्नवत मैत्रिक एवं पारिवारिक सम्बन्ध है और दोनों ही सम्भ्रान्त जन शिक्षा जगत से जुड़े होने के कारण एक-दूसरे को बहुत ही महत्व देते हैं।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्ची शिक्षा हमें सदैव सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है और वास्तव में सत्य एवं न्याय के पथ पर चलना ही मनुष्य का असली जीवन है।जिला मंत्री आगे कहा कि सत्य एवं न्याय पथ मानव के जीवन का वह मार्ग है जिसमें संसार के सभी मार्ग इसमें शरणागत हो जाते हैं।

xमानव का तन हम मनुष्य को इसीलिए प्राप्त हुआ कि हम सत्य एवं न्याय के आविर्भाव का अच्छी तरह समझ एवं जान सके और इन दिव्य गुणों को अपनी अन्तर्रात्मा में समाहित कर सके और इस संसार के भव-बन्धन से मुक्त हो देवत्व को प्राप्त कर सके।जिला मंत्री इस व्यक्तव्य पर एक कवित्य स्फुटित करते है कि सत्य एवं न्याय पथ मानव को महान बनाते है,असत्य एवं अन्याय पथ नर्कगामी श्मसान सजाते हैं।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी ने कहा कि जिला मंत्री ने कितनी सहजता एवं सरल भाषा में शिक्षा एवं मानव जीवन के वास्तविक स्वरुप का वर्णन किया है।वास्तव में इसी प्रकार के जीवन को जीने से मनुष्य अपने जीवन को महान बना सकता है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि जिला मंत्री का एक-एक शब्द साक्षात देवत्व की वाणी है और जिला मंत्री के जिह्वा पर निरन्तर माँ सरस्वती का वाश रहता है।जिला मंत्री द्वारा सदैव ही मानव कल्याणकारी उपदेशित व्याख्यान का वर्णन किया जाता है और इन्हीं मार्गों का अनुशरण करके ही मनुष्य भव-बन्धन से मुक्ति पा सकता है।इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,शिक्षाविद नवनीत मिश्रा एवं रवि कुमार सहित आस-पास बहुत से लोग मौजूद रहे।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Rajesh Tiwari"ऑपरेशन सिंदूर" की वीरगाथा को समर्पित तिरंगा यात्रा संपन्नजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले के पश्चात भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों के सम्मान में कतारगाम विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उपस्थित होकर भारत माता और हमारे तिरंगे झंडे को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सेना के शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी वीरता को सलामी दी गई। इस तिरंगा यात्रा में कतारगाम के विधायक श्री विनोद मोरडिया, सूरत महानगर पालिका के महापौर श्री दक्षेश मावाणी, सूरत शहर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री निरंजन झांझमेरा, सहित अनेक संगठन पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवी, कार्यकर्ता, मित्रगण तथा देशभक्त नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति समर्पण, एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को और अधिक मजबूत करना था। भारतीय सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम को हजारों सलाम।भारत माता की जय। जय हिंद!
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676 https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments