सीआरओ ने लेखपाल संघ भवन का किया उद्घाटन
- Samridh Bharat
- Dec 14, 2021
- 2 min read

गोरखपुर : सदर तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन का मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर लेखपाल संघ भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। सदर तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन के लिए आरक्षित जमीनों में से 3000 स्क्वायर फीट में सभी संसाधनों से उपलब्ध संघ भवन का शिलान्यास 5 नवंबर 2019 को पूर्व जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन व पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर प्रथमेश कुमार द्वारा भूमि पूजन किया गया था। वर्तमान जिला अधिकारी विजय किरन आनंद व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना की प्रेरणा से सदर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार पंकज की देखरेख में समस्त लेखपाल अपने स्रोतों से लगभग 35 लाख रुपए खर्च कर सुसज्जित व व्यवस्थित 3000 स्क्वायर फीट में लेखपाल संघ भवन का निर्माण कार्य सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ पूर्ण कराते हुए आज मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ के द्वारा सदर तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला के उपस्थिति में लोकार्पण कर समर्पित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अध्यक्ष राम मूरत यादव, पूर्व सदर तहसीलदार डॉ संजीव दिक्षित, अपर एसडीएम सदर रजत वर्मा,सदर तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार पंकज,तहसील मंत्री मो जावेद खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सागर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, उप मंत्री राम कुमार गुप्ता, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक रजत वर्मा, खंड मंत्री धनंजय, पूर्व खंड मंत्री विनय कुमार श्रीवास्तव सहित सदर तहसील की समस्त अधिकारी लेखपाल व कानूनगो तथा जनपद के समस्त तहसीलों के पदाधिकारीगण सदर तहसील संघ भवन उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थित रहे।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ashok Gupta
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments