सुपरस्टार रितेश पांडे के खूबसूरत वीडियो सांग "ब्यूटीफुल दुल्हनिया" को मिल रहे बम्पर व्यूज
- Samridh Bharat
- Dec 19, 2021
- 2 min read

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे के गाने इन दिनों ट्रेंडिंग में चल रहे हैं और यूटयूब पर गर्दा उड़ाए हुए हैं। रितेश पांडे का लेटेस्ट वीडियो सांग "ब्यूटीफुल दुल्हनिया" बेशुमार व्यूज पा रहा है। वेव म्यूज़िक से रिलीज होकर यह धोबी गीत काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत को लोग खूब लाइक शेयर कर हैं। गाने को रितेश पांडे और वर्षा तिवारी ने गाया है। देवर भाभी के मस्ती भरे इस गीत को उनके फैन्स और दर्शक खूब पसन्द कर रहे हैं। रितेश पांडे इसमें कुर्ता पायजामा और गमछा के साथ शुद्ध देसी दिख रहे हैं। वहीं डांसर्स लुंगी डांस करते भी नजर आ रहे है। गाने में रितेश पांडे से उनकी भाभी कहती हैं, कि इस लगन में लगता है कि तुम भी पार हो जाओगे। तो वह अपनी भाभी से कहते हैं क्या कहूँ मामला फिट नही हो रहा है तब उनकी भाभी उन्हें एक फोटो दिखाकर कहती हैं कि यह खूबसूरत दुल्हन की तस्वीर है, इसी तरह गाना आगे बढ़ता है। खुद रितेश पांडे ने सोशल मीडिया पर इस सांग के बारे में कहा है "आप सभी के बीच बहुत ही धमाकेदार धोबी गीत वेव म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल से आ गया है। आप लोग अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखें, जय हो।" इस सांग को लेकर फैन्स के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। लोग इसको सुपर हिट, मस्त सांग, गर्दा उड़ाने वाला गीत बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा है "यह सुपर हिट गाना है। आप ऐसे ही खूबसूरत गाने लेकर आते रहिए।" इस के संगीतकार छोटु राउत और गीतकार जेडी यादव हैं। विडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandar Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments