हिन्दुस्तान पाकिस्तान के बॉर्डर पर इश्क लडाते नजर आयेगे सुनील सागर और आम्रपाली दूबे, शरहद ए इश्क
- Samridh Bharat
- Dec 19, 2021
- 2 min read

भारत पाकिस्तान की सरहद पर इश्क फरमाते नजर आयेगे सदाबहार एक्टर सुनील सागर और यूटयूब क्वीन आम्रपाली दूबे। जी हां, इन्द्रा अवध फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म "शरहद ए इश्क" में ये दोनों सितारे खूब धमाल मचाने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग 10 जनवरी 2022 से नैनीताल की खूबसूरत वादियो मे शुरू होगी। फिल्म का कांसेप्ट अनोखा है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर नवीन कुमार भट्ट हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं टैलेंटेड डायरेक्टर धीरज ठाकुर। इस फ़िल्म के लेखक सत्यप्रकाश मिश्रा हैं जिन्होंने काफी रिसर्च के बाद इसकी कहानी तैयार की है। मधुर व कर्णप्रिय संगीत दिया है संगीतकार ओम झा ने। कला पवन शर्मा, ड्रेस नानू फैशन का है। कार्यकारी निर्माता मनोज कुमार हैं। यह फ़िल्म दर्शकों को अवश्य पसन्द आने वाली है क्योंकि इसमें मसाला भी है, एंटरटेनमेंट भी और गीत संगीत का तड़का भी है।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार सुनील सागर, आम्रपाली दूबे, निधी झा, नवीन कुमार, दीपक सिंह, अयाज खान, उमेश सिंह, रमेश दूबे, मंटू सिंधानिया, मनी सम्राट आदि हैं।
फ़िल्म के कुशल निर्देशक धीरज ठाकुर ने बताया कि अगले माह से हम इस फ़िल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए एक्साइटेड हैं बल्कि पूरी टीम उत्साहित है। फ़िल्म का सब्जेक्ट और इसकी कथा दर्शकों को आकर्षित करने वाली है वहीं सुनील सागर और आम्रपाली दूबे की जोड़ी और इनकी कैमेस्ट्री ऑडिएंस के लिए एक सरप्राइज होगा।
निर्माता नवीन कुमार भट्ट का कहना है कि हमने फ़िल्म में भोजपुरी संस्कार और संस्कृति का दामन नही छोड़ा है। यह उन सभी भोजपुरिया दर्शकों के लिए बनाई जा रही है जो भोजपुरी सिनेमा के दीवाने हैं और उनमें एक अच्छी कहानी, अच्छे डायलॉग, भले गाने सुनने देखने आते हैं। यह मनोरजंन का एक भरपूर पैकेज है। आम्रपाली दूबे की ख़ूबसूरती और उनके भोलेपन को इसमे और बेहतर ढंग से हम पेश करने जा रहे हैं वहीं सुनील सागर की बात ही क्या है, वह तो सदाबहार एक्टर हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments