top of page

पीएम मोदी संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केजरीवाल ने दिया



कोरोना वायरस: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत के दौरान सुझाव दिया कि देशव्यापी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया जाना चाहिए। 

केजरीवाल ने कहा कि उनका विचार है कि 21 दिनों तक चलने वाला लॉकडाउन जो 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है, उसे न केवल दिल्ली बल्कि पूरे भारत में बढ़ाया जाना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल ने कहा कि केवल दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। 

देश में कोरोना वायरस संकट से निपटने को जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की। प्रधानमंत्री इस दौरान मुख्य रूप से मुख्यमंत्रियों से उनकी राय ले रहे हैं कि संक्रमरण को रोकने के लिए 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं ।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी संवाद के दौरान सफेद मास्क पहनकर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे थे। चर्चा में शामिल मुख्यमंत्रियों में पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मनोहर लाल, तेलंगाना के के चंद्रशेखर राव, बिहार के नीतीश कुमार आदि शामिल हैं।

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों में शामिल सभी पक्षकारों और संबंधित एजेंसियों से फीडबैक ले लिए हैं। प्रधानमंत्री के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र सरकार कुछ छूट के साथ देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। पंजाब और ओडिशा ने पहले ही 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से विभिन्न आयामों को लेकर विचार मांगे हैं जिसमें यह पूछा गया है कि क्या कुछ अन्य श्रेणियों के लोगों और सेवाओं को छूट दिए जाने की जरूरत है । वर्तमान लॉकडाउन में केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। लॉकडाउन लागू होने के बाद यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री इस विषय पर मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विचार विमर्श कर रहे हैं। इससे पहले 2 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद के दौरान मोदी ने उनसे लॉकडाउन से क्रमवार तरीके से बाहर आने बारे में सुझाव मांगा था।  

दिल्ली में कोरोना के 903 मरीज

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 183 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस मिलने के बाद कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है। इनमें से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कुल 903 मरीजों में से 584 मरीज निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हुए हैं तो वहीं 269 वो मरीज हैं जिन्होंने या तो खुद विदेश यात्रा की है या उनके परिवार में कोई विदेश से लौटा है। 50 मरीजों की जांच अभी जारी है। 


@NEWS REPORT: Samridh Bharat @Posted By: Sparsh gaurav > हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे निचे लिंक दिए हुए हे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512 > #https://www.youtube.com/channel/UCNLKXduwpR49JgMg2uhkTOA?view_as=subscriber > #https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676 > #https://www.instagram.com/samridh_bharat/ > #https://twitter.com/samridh_bharat

Comments


bottom of page