जनता के देवदूत
- Samridh Bharat
- May 14, 2020
- 2 min read

ईस्ट दिल्ली: कोरोना कोविड 19 की इस लड़ाई में सबसे पहले अगर किसी ने जज़्बा दिखाया है तो उनमे सरकारी कर्मचारियों के रूप में पुलिस और मेडिकल विभाग का नाम सबसे पहले दिखाई देता है। इन दो विभागों में काम कर रहे कर्मचारी जिनमें पुलिसकर्मी और डाॅक्टर्स को जनता का भगवान माना जाता रहा है जिन्होनें ऐसे समय में अपनी सेवाये देकर अपने भगवान होने का सबूत दिया है। हाॅलांकि, इन लोगो की सेवाओं के आगे कुछ भी करना बेमानी सा नज़र आता है फिर भी जनता ने दिल खोलकर पुलिसकर्मी और डाॅक्टर्स पर अपना प्यार और उनके सम्मान में तालियां बजाकर, थालियां बजाकर तथा अभी हाॅल ही में तीनों सेनाओं द्वारा सम्मान अपने अपने तरीके से दिया गया। ऐसे ही दो पुलिसकर्मियों जिसमे सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, इंस्पेक्टर सी.जे भारद्वाज थाना मधु विहार जिनकी तैनाती हसनपुर बस डिपो के पास है अपनी सेवाये देते देखा गया। ये दोनो पुलिसकर्मी जनता को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत दिखाई पड़ते है इनकी सेवाओं में मास्क का ध्यान रखना, उचित दूरी तथा जनता को किसी भी तरीके की दिक्कत का सामना न करना पड़े हमेशा मुस्तैद देखा जा सकता है। इन दोनो पुलिसकर्मियों के सेवाभाव को देखकर तथा जनता से जानने के बाद समृद्व भारत न्यूज़ सरकार और इनके विभाग से निवेदन करता है कि इन पुलिसकर्मीयों को प्रशस्ति पत्र देकर इनका हौंसला बढ़ाया जा सकता है।
समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और सैनिटाइज़ करते रहे और आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करे ये एप अनिवार्य है और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)
#NEWS REPORT: Samridh Bharat
#Posted By: Sparsh Gaurav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8368657015
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News



Comments