राशन नीति ने किया कमाल, भूख से लड़ते लोगो को किया खुशहाल
- Samridh Bharat
- May 9, 2020
- 3 min read

दिल्ली: जैसा कि आज सभी जानते है कि दुनिया के सभी देशों के साथ साथ भारत भी कोरोना को हराने की हर संभव लड़ाई लड़ रहा है किंतु कोरोना अपने पैर लगातार पसार रहा है और जिसका परिणाम, इस वायरस ने देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। इस लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण कार्य कोरोना वायरस को खत्म करना तो है ही साथ साथ गरीबो, मजदूरों या फिर यूं कहलें कि वो जरूरतमदं लोग जिनमें एक तबका जिसे मजदूर का नाम मिला अगर किसी भी कार्य की नींव या रीड़ कहा जाये तो गलत न होगा, उस तबके का सफर सबसे ज्यादा मुसीबत वाला रहा है। चूंकि हर राज्य की सरकार अपने अपने तरीके से इन लोगों के लिए अलग अलग कार्य कर रही है लेकिन इन सब में अगर दिल्ली सरकार के कार्य को देखा जाये तो तस्वीर अपना सकारात्मक रूख बंया करती है। वैसे तो दिल्ली सरकार ने जरूरतमदों को राशन बाटने की घोषणा 9.4.2020 को कर दी थी किंतु प्रक्रिया से गुजरने के कारण जरूरतमदों को समय पर राशन नहीं मिल पाया लोगो की शिकायत पर पता चला कि वह बताये हुए दिन समय पर वहां पहुंचते है किंतु कोई अगली तारीख बता दी जाती है इन शिकायतों को ध्यान में रखकर हमारी समृृद्व भारत न्यूज की टीम ऐसी ही एक जगह जिसमें सर्वोदय कन्या विद्यालय न0.3, मंडावली, दिल्ली में दिनांक 7.5.2020 को मुआयना करने पहुंची, पहुचने पर जब हमने श्री सुशील तोमर, जिला अध्यक्ष, पटपड़गंज विधानसभा 9ई वार्ड, आम आदमी पार्टी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम सहवालिया से बात की तो पाया कि लोगो को कूपन मुहैया कराए जा रहे थे और कच्चे राशन/अनाज के रूप में 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा था। जनता के लिए बड़ी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी वह अपनी बारी की प्रतिक्षा बड़ी बेसर्बी से कर रही थी, सोच रही थी, कि कहीं उनका नंबर आने से पहले ही राशन समाप्त हो गया तो आज भी बच्चों को भूखे सोना पड़ेगा, किंतु सुशील जी और कुसुम जी ने जिस कुशलता से कार्य किया उसकी वजह से वहां पहुंचे हर एक जरूरतमंद को राशन वितरण किया गया, जिसमें कूपन के साथ साथ आधार कार्ड अर्थात सभी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन किया गया जिसमें दो बार हर व्यक्ति के हाथों को सैनिटाइज भी कराया गया और सोशल डिस्टैंसिंग का भी पूरी तरह ख्याल रखा गया। सरकार की इस घोषणा को जिस तरह सुशील जी और कुसुम जी ने अंजाम दिया वो काबिल-ए-तारीफ है।
VINOD VAIDYA
Chief Advisor & Editor
समृद्ध भारत आप लोगो से अपील करता है की घर से ज्यादा बाहर ना निकले और ज्यादा किसी के संपर्क में ना आये और मास्क लगाना ना भूले और अपने हाथो को बार- बार धोये और Sanitize करते रहे और घर में रहे सुरक्षित रहे और देखते रहे समृद्ध भारत न्यूज़ और पढ़ते रहे देश और दुनिया की तमाम खबरे (Stay Home Stay Safe)
#NEWS REPORT: Samridh Bharat
#Posted By: Sparsh Pandat
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News



Comments