त्रिलोक पूरी रसोई में तरह तरह के खाना बना के लोगो को जगह जगह जा के वितरण किया जा रहा है
- Samridh Bharat
- May 4, 2020
- 2 min read
Updated: May 6, 2020

ईस्ट दिल्ली: त्रिलोक पुरी में अम्बेडकर पार्क के पास 7,10 के मैन रोड, त्रिलोक पुरी, दिल्ली -91 में गरीब और जरूरतमंद लोगोें को भूखे न रहना पडे़ इसलिए वहां के निवासियों ने कुछ समाजसेवियों से मिलकर उन जरूरतमदों को लगातार न जाने कितने दिनों से खाने के लिए भरसक प्रयास किये है तथा अभी तक कार्यरत है। निवासियों द्वारा जरूरतमंदों की पसंद का पूरा ख्याल, खाने में अलग अलग वैरायिटी जिसमें पूरी सब्जी, ब्रेड एवं छोले चावल आदि द्वारा रखा जा रहा है इसके साथ साथ वहां के निवासी खुद खाना बनाकर वितरण भी कर रहें है। जो कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा मदद कर रहे है उनमें धर्म सोलंकी, अनिल सूद शैफ, राजेन्द्र नेगी शैफ, सागर शैफ,सुनील कुमार शैफ, नीरज कुमार शैफ, अर्जुन ढिल्लों, आशु, पुरण नागर, राजेन्द्र ढिल्लों, पुरण कुमार, समय सिंह, धनीराम, लालजी कोहली, राहुल, कोमल आर. करोतिया के नाम प्रमुखतः लिये जा सकते है इन लोगों को अगर जरूरतमदों का मसीहा कहकर पुकारा जाए तो अतिश्योक्ति न होगी।

चूंकि यह उन जरूरतमंदों को जगह जगह जाकर खाना बाटने का काम भी बखूबी निभा रहे है जिसमें सामाजिक दूरी का भी विशेषकर ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना की जब इस संकट घड़ी में लोग गरीब और लाचार लोगो की ज्यादा से ज्यादा मदद कर रहे है तो यह समाज के लिए एक गर्व की बात है इसलिए समृृद्व भारत परिवार वहां के इन निवासियों और समाजसेवियों को नमन करता है और आप लोगो से अपील करता है कि गरीब और लाचार लोगो की अधिक से अधिक मदद करें।
यहां इन दो पंक्तियों के समावेश से समृृ़द्व भारत न्यूज पढ़ने वालों को शायद एक सकारात्मक उर्जा मिलेंः कोरोना ने भी गर ये बात ठानी है कि करनी उसको अपनी मनमानी है, तो हमकों भी यह बात उसको समझानी है, कि लड़ते हुए जीतना ही इस देश की जनता की सच्ची और पुरानी कहानी है
संपादक: विनोद वैद्य
@NEWS REPORT: Samridh Bharat
@Posted By: Sparsh gaurav
> हमारा यूट्यूब चैनल पे हमारी वीडियो को लाइक हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और बेल आइकॉन दबा न भूले
हमें फेसबुक पे फॉलो करे हमें ट्विटरइंस्टा पे फॉलो करे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512



Comments