अरविन्द अकेला कल्लू की स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म विजेता का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज,
- Samridh Bharat
- Dec 13, 2021
- 2 min read

वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म विजेता का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से लांच हो गया है। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू रोमांटिक भूमिका में हैं। उनके साथ यामिनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। इस फिल्म में सिनेतारिका कनक पांडेय भी जलवा बिखेरने वाली हैं।
फ़िल्म का ट्रेलर कमाल का है, भरपूर एक्शन, रोमांस, इमोशन और ड्रामा है इस फ़िल्म में। फ़िल्म की कहानी और इसका फिल्माकंन बेहद स्तरीय लग रहा है। पराग पाटिल स्टाइल के इस सिनेमा की स्टोरी स्पोर्ट्स ड्रामा पर बेस्ड है। भोजपुरी में खेल पर आधारित फिल्में बहुत कम ही बनती हैं और यह फ़िल्म तो दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देने वाली है। अरविन्द अकेला कल्लू ने अपनी परफॉर्मेंस से बता दिया है कि पूरी पिक्चर कितनी धांसू होने वाली है।
ट्रेलर में अरविन्द अकेला कल्लू के अलावा अवधेश मिश्रा, देव सिंह, कनक पाण्डेय ने भी अपनी गजब अदाकारी सिद्ध की है। खेलकूद पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी ताजातरीन विषय है, जोकि भरपूर फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है।

निर्माता रत्नाकर कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है जोकि सिर्फ एक झलक है। भव्य पैमाने पर काफी बेहतरीन बनाई गई यह फ़िल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नई दिशा की ओर ले जाने में अग्रसर साबित होगी। जिस तरह से भोजपुरी सिनेमा को लेकर तरह तरह की बातें होती है, उनका जवाब यह फिल्म अवश्य देगी कि अब भोजपुरी फिल्मों में वाकई काफी बदलाव हो रहा है। यह फिल्म काफी धमाल मचाने वाली, फुल इंटरटेनिंग, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म बन रही है।
फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार गीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं।
इसके ईपी इमरोज़ अख्तर मुन्ना हैं। फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कोरियोग्राफर राम देवन, आर्यन और पराग पाटिल हैं। डीओपी जगमिंद्र सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), आर्ट डायरेक्टर नजीर शेख, एडिटर गुरजंट सिंह हैं। रिफ्लेक्शन पिक्चर्स स्टूडियो (अभिषेक श्रीवास्तव) द्वारा इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम किया गया है। प्रोडक्शन मैनेजर उपेन्द्र सिरसत हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, कनक पाण्डेय अनूप अरोरा, जे नीलम वशिष्ठ, सुबोध सेठ, यादुवेन्द्र यादव, राकेश त्रिपाठी आदि हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments