रितेश पांडे का यूट्यूब ट्रेंडिंग सेक्शन पर 5 दिन से कब्जा, भोजपुरी गाना 'मिठाई लेखा लागे' हुआ वायरल

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का भोजपुरी गाना ‘मिठाई लेखा लागे’ लगातार पांचवें दिन पर दिन भी ट्रेडिंग में बना हुआ है और रितेश पांडे का यह वायरल गाना यूट्यूब ट्रेडिंग सेक्शन पर जबरदस्त कब्जा बनाया हुआ है. 3 दिन तक 1 नम्बर पर ट्रेंड करने के बाद अब 2 नंबर पर कर रहा है ट्रेंडिंग. यह गाना रिलीज होने के 11 दिनों के भीतर ही यूट्यूब पर 6 मिलियन व्यूज पार कर लिया है. इसे हर कोई खूब पसंद कर रहा है. मेकर्स इस गाने के वायरल होने से काफी खुश हैं. रितेश ने अपनी गजब की परफॉर्मेंस से तो धमाल ही मचा दिया है. इस गाने के वीडियो हर कोई पसंद कर रहा है. सोशल मीडिया पर जिधर देखा जाए उधर ही ये गाना छाया हुआ है. इसे रितेश और शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है.भोजपुरी गाना ‘मिठाई लेखा लागे’ के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गाने की थीम यह है कि रितेश पांडे के पिताजी किसी काम से उन्हें बाहर भेज रहे हैं लेकिन उनकी प्रेमिका फोन रखने और बात बंद करने का नाम ही नहीं ले रही है. रितेश पांडे अपनी प्रेमिका को अपनी मजबूरी बता रहे हैं कि पिताजी काम के लिए बाहर भेज रहे हैं. मां को दवाई के लिए लेकर जाना है. लेकिन, उनकी प्रेमिका जवाब देती है कि ‘जान तोहार बोलिया मिठाई लेखा लागे’ यानी कि रितेश पांडे की प्रेमिका उनकी आवाज सुनते ही रहना चाहती है. वाकई यह गाना काफी मजेदार है और रोमांटिक मिजाज से भरपूर है. गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के दरमियान फोन कॉलिंग का थीम बनाकर यह गाना बनाया गया है, जिसे बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है. रितेश पांडे ने इस गाने को रोमांटिक मिजाज में डूब कर गया है, जो सुनने और देखने में बहुत मजेदार है.
ट्रेनिंग में ‘मिठाई लेखा लागे’ गाना आने पर रितेश पांडे ने खुशी जाहिर करते हुए अपने फैंस और श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद दिया है और आगे भी ऐसे ही प्यार आशीर्वाद देते रहने की कामना किया है. रितेश पांडे का भोजपुरी गाना ‘मिठाई लेखा लागे’ के लिरिक्स मांजी मीत और कुमार गौरव के लिखे हैं. इसका बेहद ही प्यारा म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है.
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments