top of page

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए सूरत सिटी पुलिस द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

गुजरात

सूरत सिटी पुलिस द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सूरत सिटी पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत एवं ज़ोन-3 के डीसीपी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सूरत सिटी महिला सुरक्षा टीम के दो लीडर्स सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर इस नेक कार्य में योगदान दिया।

ब्लड डोनेशन कैंप में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। अधिकारियों ने सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने और जरूरतमंद लोगों, विशेषकर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के जीवन में नई आशा और रोशनी लाने की अपील की।

यह आयोजन सूरत ज़ोन-3 पुलिस के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पुलिस स्टेशनों—कटारगाम, चौक बाज़ार, सिंगनपोर, लालगेट एवं महिधरपुरा—के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सूरत सिटी पुलिस का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है।

जारीकर्ता: सूरत सिटी पुलिस

#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Mahendra Singh Parmar


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News





Telegram Channel: Samridh Bharat News



 
 
 

Comments


bottom of page