top of page

सूरत में नकली पनीर बिक्री के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई

Apr 7
2 min read

सूरत, गुजरात राज्य के हेल्थ मिनिस्टर श्री प्रफुल पंसेरिया ने सूरत में नकली (एनालॉग) पनीर के बढ़ते उपयोग को गंभीरता से लेते हुए हाल ही में एक हाई-लेवल मीटिंग की। बैठक में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि वह क्या खा रहा है। इसी के तहत अब सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं फूड आउटलेट्स के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि यदि वे एनालॉग (नकली) पनीर का उपयोग करते हैं, तो उन्हें अपने काउंटर या मेन्यू कार्ड के साथ स्पष्ट रूप से एक बोर्ड प्रदर्शित करना होगा, जिस पर लिखा हो:“यहां एनालॉग पनीर इस्तेमाल होता है। सरकार ने नकली एवं घटिया गुणवत्ता वाले पनीर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए।

यदि कोई यूनिट इस आदेश का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो उस पर:

  • तत्काल छापेमारी (रेड) की जाएगी

  • और आवश्यकतानुसार लाइसेंस रद्द करने तक की कड़ी कार्रवाई की जा सकती है

यह कदम उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा खाद्य व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जारीकर्ता:सूचना विभाग / स्वास्थ्य विभाग, गुजरात सरकार


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Mahendra Singh Parmar


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News





Telegram Channel: Samridh Bharat News


 
 
 

Comments


bottom of page