top of page

देसी स्टार समर सिंह का ब्लॉकबस्टर भोजपुरी गीत "भोरे ले" ने मचाया धमाल


देसी स्टार समर सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का ही परिणाम है कि रिलीज होते ही उनके गाने ब्लॉकबस्टर सांग की लिस्ट में शामिल होते हैं। समर सिंह और करिश्मा पर फिल्माया गया ब्लास्ट सांग "भोरे ले" पीहू म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही छा गया है। इस वीडियो सांग को खूब पसंद किया जा रहा है और इसे काफी व्यूज मिल गए हैं। समर सिंह के इस ब्लॉकबस्टर सांग में उन का देसी अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं करिश्मा शार्ट ड्रेस और अपने ग्लैमर के तड़के से करिश्मा कर रही हैं। समर सिंह इसमें बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं, गाने को बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने में उनके डांस स्टेप्स और मूव्स दर्शकों को मदहोश करने वाले हैं।

समर सिंह के इस सांग में करिश्मा वाकई बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स के लिए यह गाना एक तोहफा है। समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर किया है। पीहू म्यूज़िक प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने भोरे ले" को समर सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस सांग के गीतकार हरिंद्र हरियाली, संगीतकार एडीआर आनंद, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल, बॉबी जैक्सन, एडिटर पप्पू वर्मा और निर्माता बुलबुल सिंह हैं।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments


bottom of page