top of page

भोजपुरी एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ गाया जॉन अब्राहम की फ़िल्म का गीत "मेरी ज़िंदगी


जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 का एक रोमांटिक गीत "मेरी ज़िंदगी है तू" सुपर हिट हुआ है जिसे जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने गाया है। अब भोजपुरी सिनेमा में हलचल मचा देने वाली बंगाली बाला मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य ने भोजपुरी सिनेमा के यंगस्टार विमल पाण्डेय के साथ इसका कवर वर्ज़न भोजपुरी रीमिक्स गाया है जिसे एमवी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। मणि भट्टाचार्य का यह पहला कवर सांग है। उन्होंने इस कवर सांग की मेकिंग का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर किया था जिसमे बिहाइंड द सीन दिखाए गए हैं। नेपाल की खूबसूरत लोकेशन पर इस रोमांटिक गाने को फ़िल्माया गया है जो उनके फैंस के लिए एक तोहफा है। आपको बता दें कि मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ इस हिंदी कवर सांग के भोजपुरी रीमिक्स को बनाया है। यह उनका पहला कवर सांग है और वह खुद सिंगिंग कर रही है। दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज है।

इस गाने को मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को भोजपुरी में लिखा है गीतकार शेखर मधुर और संगीत दिया है संगीतकार जयदेवा ने। डीओपी सम्राट सिंह हैं। रिकॉर्डिंग मुन्ना मिश्रा ने की है। एडिट और ग्राफिक का काम विजयदीप श्रीवास्तव (श्री अष्टविनायक) ने किया है।

आपको बता दें कि मणि भट्टाचार्य और विमल पाण्डेय स्टारर भोजपुरी फिल्म लगन पत्रिका की उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है। इस फिल्म के जरिये पहली बार विमल पांडेय और मणि भट्टाचार्य एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म लगन पत्रिका के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल और निर्देशक आनन्द सिंह हैं। यह एक अनोखा सिनेमा है जिसकी स्टोरीलाइन काफी अलग है और इसमे दोनों सितारों का किरदार भी हटकर है।

लगन पत्रिका फ़िल्म के लेखक मनोज पांडेय हैं जिन्होंने इसकी बेहतरीन पटकथा और चुटीले संवाद लिखे हैं।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page