top of page

यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव के लगन स्पेशल सांग "नईहर के पोसाक" ने बटोरा 10 लाख लोगों का प्यार,


भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार लगन स्पेशल वीडियो सांग "नईहर के पोसाक" दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। काफी कम समय में गाने को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो आउट किया गया है। जब से सोशल मीडिया पर इसके वीडियो रिलीज करने का एनाउंसमेंट किया गया था तभी से उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होते ही गाने को दर्शकों ने बेहद सराहा है। प्रमोद प्रेमी यादव के इस सांग में उनके साथ काम करने वाली ऎक्ट्रेस भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। प्रमोद प्रेमी के इस गाने का संगीत तैयार किया है आर्या शर्मा ने जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं चन्दन व्याहुत ने। वीडियो डायरेक्टर सूर्या पाण्डेय हैं। एडिटर शुभम बाबू और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इस लोक गीत के वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। प्रमोद प्रेमी यादव का धमाकेदार गाना लोगों का दिल जीतने में सफल हो रहा है। इस गाने में प्रमोद प्रेमी और उनकी ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री दिख रही है। लाल और ब्लू कलर की साड़ी में अभिनेत्री बेपनाह हॉट लग रही हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव की फैन फॉलोइंग रोजाना बढ़ती ही जा रही है। वह अपने सभी श्रोताओं और दर्शकों को भगवान जैसा मानते हैं जिन्होंने उन्हें इतना बड़ा स्टार बनाया है। प्रमोद प्रेमी यादव ने इस गाने को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिलने पर भोजपुरी दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह लोगों का प्यार है जो हमारे गीतों को इतने सारे लोग देखते सुनते हैं। हम आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लाते रहेंगे।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page