top of page

रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह का भोजपुरी वर्जन सांग "तुमसा कोई प्यारा" 5 घंटे में 3 मिलियन व्यूज पार, आया


रिकॉर्ड मशीन, पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना भोजपुरी वर्जन "तुमसा कोई प्यारा" रीयल टाइम महज 5 घंटे में ही 3 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है। साथ ही यह गाना ट्रेंडिंग में भी आ गया है। खबर लिखे जाने तक तेजी से वायरल हुआ यह गाना #10 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है। यानि कि रिकॉर्ड मशीन का रिकॉर्ड बनाने का परचम लहरा रहा है।

गौरतलब है कि पवन सिंह का मधुर शैली में गाया हुआ बॉलीवुड सांग का भोजपुरी वर्जन सांग "तुमसा कोई प्यारा" ऑडियंस के बीच आते ही वायरल हो गया है। बॉलीवुड फिल्म खुद्दार में गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया सुपरहिट गाना तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है, को भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह अपने अंदाज में लेकर आए हैं जो एक अलग लेवल का गाना बन गया है। यह गीत टिप्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हो गया है जो खूब वायरल हो रहा है।

तेजी से वायरल हो रहे इस गाने में पवन सिंह स्टालिश लुक दिख रहे हैं। गाने के फ़िल्मांकन की भव्यता देखकर अंदाजा होता है कि गाना कितना लैवेश और ग्रैंड पैमाने पर शूट हुआ है।

पवन सिंह के इस गाने का फुल वीडियो आने से पहले ही 2 टीजर भी आउट हो चुका है, जिसे लाखों व्यूज मिले हैं। इस जबरदस्त गाने में पवन सिंह के साथ 2 हसीनाएं नजर आ रही हैं। एक है सौंदर्या शर्मा तो दूसरी हैं लेखा प्रजापति। बेहद बवाल मचाने वाला गाना है यह। रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह के इस सांग का वाकई कोई जवाब नही है। इस गाने में पवन सिंह का लुक और उनका कॉस्ट्यूम और बाइक राइडिंग वाले सीन्स कमाल के हैं। लेखा प्रजापति जहां बेहद क्यूट लग रही हैं वहीं सौंदर्या शर्मा अपनी सुंदरता से कहर ढा रही हैं। सौंदर्य शर्मा इसमे एक बिंदास गर्ल की भूमिका में है जो बाइक राइड करती हुई दिखाई देती है। पूरा गाना बेहद रोचक है।

खुद पवन सिंह भी इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका लिंक शेयर किया है।

इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं जबकि संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। इस सांग के डायरेक्टर आनंद मिश्र, डीओपी जय पारिख है। कोरियोग्राफर कृतिक मज़ीरे एंड टीम हैं। अंडर द सन स्टूडियोज के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है।

तुमसा कोई प्यारा गाने के ओरिजनल गीतकार राहत इंदौरी, संगीतकार अनु मलिक थे। जिसे कुमार शानू, अल्का याग्निक ने गाया था।


#NEWS REPORT: Samridh Bharat News

#Posted By: Ram Chandra Yadav


देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610


फॉलो करे :-


फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh


ट्विटर :- samridh_bharat


इंस्टाग्राम :- samridh_bharat


टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News


https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676


https://www.instagram.com/samridh_bharat/


https://twitter.com/samridh_bharat


Telegram Channel: Samridh Bharat News


Comments


bottom of page