सुमित सिंह चन्द्रवंशी, निशा सिंह की फिल्म “मेरे चाचू की शादी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर फ़िल्मची
- Samridh Bharat
- Dec 13, 2021
- 2 min read

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी की बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म “मेरे चाचू की शादी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर सिर्फ फ़िल्मची टीवी चैनल पर 11 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होने जा रहा है। बता दें कि इस फ़िल्म का ट्रेलर और इसके कई गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होकर पॉपुलर हो चुके है। इस फ़िल्म में सुमित सिंह चन्द्रवंशी और निशा सिंह की जोड़ी नजर आने वाली है।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म “मेरे चाचू की शादी” के गीतों में सुमित सिंह चन्द्रवंशी और निशा सिंह का डांस कमाल का है। फ़िल्म में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री खूब जमने वाली है। सुमित सिंह चन्द्रवंशी खुद अपनी इस फ़िल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है मेरी फ़िल्म “मेरे चाचू की शादी” का प्रीमियर फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर शनिवार 11 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होने जा रहा है। आप लोग इसे परिवार के साथ देखिए।
गौरतलब है कि विजय खरे एक्टिंग अकेडमी के बैनर तले बनी फिल्म “मेरे चाचू की शादी” के निर्माता आशुतोष खरे हैं जबकि इसके निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती हैं। फ़िल्म की कहानी, पटकथा और संवाद आशुतोष खरे ने लिखे हैं। फाइट मास्टर श्रवण कुमार, गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, संगीतकार छोटे बाबा, राजकुमार आर पाण्डेय, अविनाश झा घुंघरू, धनंजय मिश्रा, मधुकर आनंद, रजनीश मिश्रा, ओम झा हैं। डीओपी विजय महाजन और कोरियोग्राफर संजय सुमन हैं।
#NEWS REPORT: Samridh Bharat News
#Posted By: Ram Chandra Yadav
देखना ना भूलें समृद्ध भारत न्यूज़ हमारी यूट्यूब वीडियो को लाइक करें शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे और घंटी का बटन जरूर दबाएं ताकी हमारी पहली वीडियो सबसे पहले देख सके हमें ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए निचे दिए गए नाम से सर्च करे और फॉलो करे हमारे चैनल को ताकी आप हमेशा अपडेट रहे और अगर आपके पास कोई न्यूज़ या वीडियो है तो हमें whatsapp करे Contact no. 8851777512, 8882048610
फॉलो करे :-
फेसबुक पेज :- NewbharatSamridh
ट्विटर :- samridh_bharat
इंस्टाग्राम :- samridh_bharat
टेलीग्राम चैनल :- Samridh Bharat News
https://www.facebook.com/Samridh-Bharat-News-100439841576676
https://www.instagram.com/samridh_bharat/
https://twitter.com/samridh_bharat
Telegram Channel: Samridh Bharat News



Comments